Patralekha: क्या खूबसूरती में निखार के लिए पत्रलेखा ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? नेटिजन के सवाल पर दिया संकेत
Patralekha On plastic Surgery And Botox: अभिनेत्री पत्रलेखा से सोशल मीडिया पर हाल ही में एक सेशन के दौरान एक यूजर ने प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स को लेकर सवाल किया। जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा?
विस्तार
राजकुमार राव की पत्नी और चर्चित अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों फिल्म 'फुले' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। इस बीच हाल ही में पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। यहां यूजर्स ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे। इसी कड़ी में उनसे प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और लिप फिलर के बारे में भी उनके विचार पूछे। पत्रलेखा ने इसका काफी सकारात्मक जवाब दिया।
बोलीं- 'कोई जजमेंट नहीं'
सवाल के जवाब में पत्रलेखा ने कहा कि अगर इससे किसी का आत्मविश्वास बढ़ता है तो इस किस्म की चॉइस पर जज नहीं किया जाना चाहिए। यूजर ने पत्रलेखा से पूछा, 'प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स पर आपका क्या मानना है?' इस पर पत्रलेखा ने लिखा, 'अगर ऐसे विकल्प किसी के आत्मसम्मान को बढ़ाते हैं तो वे स्वीकार्य हैं। वह करें जो आपको आत्मविश्वास महसूस कराता है। इस पर कोई जजमेंट नहीं'। पत्रलेखा ने यह सेशन रेडिट पर रखा था।
राजकुमार राव ने दी थी ऐसी राय
बता दें कि पत्रलेखा से पहले अभिनेता राजकुमार राव भी फिलर्स और बोटोक्स को लेकर पूछे गए सवाल पर सकारात्मक जवाब दे चुके हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने चिन फिलर्स कराए हैं। राजकुमार राव को लेकर इस तरह के कयास लगाए गए कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इसके बाद बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में राजकुमार राव ने रिपोर्ट्स का खंडन किया और कहा कि यह अफवाहें हैं।
करीब आठ साल पहले राजकुमार राव ने कराए चिन फिलर्स
उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई। सर्जरी की अफवाहों को लेकर उन्होंने कहा कि गलत समय में ली गई तस्वीरें इसके लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एक बार उन्होंने चिन फिलर्स कराए थे। एक्टर ने कहा कि करीब आठ साल पहले उन्होंने अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। वह भी अपने डर्मेटोलॉजिस्टके सुझाव पर उन्होंने यह कराया'।
इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव के बाद अब पत्रलेखा ने भी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फिलर्स को लेकर सकारात्मक जवाब दिया है। बता दें कि पत्रलेखा को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जाते रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। उनके हालिया जवाब ने इस तरह की खबरों के सच होने का संकेत दिया है। राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आएंगे, जो मई में रिलीज होने वाली है।
यह खबरें भी पढ़ें:
VVAN: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सामने आया टीजर
Ram Charan: तीन हफ्तों के लिए रुकी 'पेद्दी की शूटिंग', क्या समय पर पूरी हो पाएगी राम चरण की फिल्म, जानिए वजह
Palak Tiwari: ‘2000 लड़कों में से एक क्यूट बंदा ढूंढकर उसे डेट किया था’, पलक तिवारी ने सुनाया मजेदार किस्सा