VVAN: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सामने आया टीजर
VVAN-Force Of The Forest: पौराणिक कथाओं पर आधारित सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में इस बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री हुई है। जानिए कौन है ये एक्ट्रेस।
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को अब अपनी हीरोइन ऑफिशियली मिल गई है। मेकर्स की ओर से फिल्म की अभिनेत्री का एलान करते हुए, पहली झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। अभिनेत्री को एक रहस्यमय नए अवतार में पेश करते हुए एक नया टीजर जारी किया गया है। हालांकि, अभिनेत्री का पूरा लुक अभी रिवील नहीं किया गया है।
टीजर में नहीं रिवील किया चेहरा
फिल्म के मेकर्स बालाजी मोशन पिक्चर्स की ओर से ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में हीरोइन की एंट्री की जानकारी दी गई। जिसमें ये साफ किया गया है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। मेकर्स की ओर से तमन्ना का फिल्म में स्वागत किया गया है। इसके लिए एक टीजर जारी किया गया है। हालांकि, इस टीजर वीडियो में तमन्ना का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। टीजर में तमन्ना का किरदार लाल साड़ी में नंगे पैर घने जंगल की ओर भागते हुए दिखाया गया है। टीजर में वह एक दीया जलाती है और एक अशुभ संकेत देखती है जिस पर लिखा है, “चेतावनी: सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।”
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)
यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn Movies: ' दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'धमाल 4' तक, अजय देवगन की ये फ्रेंचाइजी फिल्में मचाएंगी धमाल
मेकर्स ने किया तमन्ना का स्वागत
इस टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद से जुड़ी फिल्म ‘वीवीएएन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी को सामने लाता है। इस शक्तिशाली कथा में तमन्ना भाटिया का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। अपने आप में एक शक्ति, जो पहले कभी नहीं देखी गई, स्क्रीन पर कमान संभालने के लिए तैयार है।”
यह खबर भी पढ़ें: Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया
पिछले साल छठ के मौके पर हुई थी फिल्म की घोषणा
इस फिल्म की घोषणा पिछले साल छठ के मौके पर हुई थी। मेकर्स ने तब यह भी कंफर्म किया था कि फिल्म अगले साल छठ उत्सव के दौरान रिलीज की जाएगी। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की पूरी कास्ट तक अभी कंफर्म नहीं है।