{"_id":"6617886770ad5e1f3c08a58e","slug":"people-were-surprised-to-see-aamir-khan-son-junaid-khan-in-shikhandi-look-video-went-viral-on-internet-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद खान को इस भेष में देखकर लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद खान को इस भेष में देखकर लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 11 Apr 2024 12:22 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान को बुधवार रात मुंबई की सड़कों पर मेकअप में देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जुनैद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के कई कलाकारों के बच्चे फिल्मी दुनिया में अपने पांव जमा चुके हैं। इस सिलसिले में अगला नाम सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान का है। जुनैद जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खूब सारा मेकअप किए हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
नाटक में निभाया शिखंडी का किरदार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान को बुधवार रात मुंबई की सड़कों पर मेकअप में देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे कई दिनों से थिएटर भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जुनैद खान ने पृथ्वी थिएटर में हुए एक नाटक में शिखंडी का किरदार निभाया है। जुनैद का वायरल लुक उसी किरदार का है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आंखों में काजल और माथे पर लगाया था काला टीका
वायरल वीडियो में जुनैद खान काले रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर लंबा-सा टीका और आंखों में खूब सारा काजल लगाया हुआ है। वे इस लुक में थिएटर से बाहर निकले ही थे कि लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। पैपराजी को पोज देते हुए जुनैद ने कहा, "अभी भी मेकअप में हूं भाई लोग।"
यूजर बोले- ओ भाई यह क्या है
जुनैद के इस लुक पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने पूछा, "वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं?" एक अन्य यूजर ने कहा, "'उन्हें जाने दीजिए, वह सुर्खियों में नहीं रहना चाहते।'' एक और यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "गांव में बच्चों को ऐसे ही काजल लगाया जाता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओ भाई यह क्या है।"
Khushi Kapoor-Vedang Raina: दुबई में किसका हाथ पकड़े दिखीं खुशी कपूर, प्रशंसकों ने लिया इस अभिनेता का नाम