फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan kalyan film hari har veera mallu will release on theatre in 9th may

Hari Har Veera Mallu: लंबे इंतजार के बाद पवन कल्याण की फिल्म के रिलीज डेट का एलान, जानें किस दिन होगी रिलीज?

Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

Hari Har Veera Mallu: पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरमल्लु' के सारे अपडेट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तारीखें आईं, लेकिन अब निर्माताओं की तरफ से ऑफिशियल डेट की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
Pawan kalyan film hari har veera mallu will release on theatre in 9th may
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'हर हर वीरमल्लु' फिल्म का जबसे ट्रेलर लॉन्च हुआ है, उसी के बाद से पवन कल्याण के फैंस फिल्म के रिलीज तारीख का इंतजार कर रहे हैं। कई तारीखें टलने के बाद आखिरकार फिल्म के रिलीज डेट का एलान हो गया है। आइए जानते हैं किस दिन रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म? 
पावरस्टार पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'हरि हर वीरमल्लु', जिसके रिलीज डेट का इंतजार सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार आज फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘री-रिकॉर्डिंग, डबिंग और वीएफएक्स का काम जोरों पर है, बिजली की गति से काम अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है। हम आपके लिए इस गर्मी की सबसे बड़ा फिल्म लेकर आ रहे हैं।’ आगे उन्होंने लिखा कि 'हरि हर वीरमल्लु' 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही लिखा कि कभी ना देखी गई कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mega Surya Production (@megasuryaprod)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Jathara Release Date: फिर बदली गई 'मास जतारा' की रिलीज डेट, जल्द रिलीज होगा रवि तेजा का गाना 'तू मेरा लवर'

फिल्म की कहानी और कलाकार
'हरि हर वीरमल्लु' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म साम्राज्यवादियों के खिलाफ आजादी के लिए एक योद्धा के संघर्ष के प्लॉट पर आधारित होगी। निधि अग्रवाल जहां पवन कल्याण के विपरीत अभिनय कर करेंगी, वहीं बॉबी देवोल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल, लिस्ट देखकर घूम जाएगा दिमाग

फिल्म के बारे में जानकारी
ज्योतिकृष्ण द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेगा सूर्या प्रोडक्शंस के बैनर तले ए. दयाकर राव द्वारा निर्मित और ए. एम. रत्नम द्वारा प्रस्तुत की गई है, लेकिन पहले इस फिल्म को कुछ हद तक कृष जग्गरलामुडी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए एमएम कीरवानी संगीत दे रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसके पहले भाग का नाम है 'हरि हर वीरमल्लु पार्ट-1: स्वॉर्ड बनाम स्पिरिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed