Hindi Language: पवन कल्याण ने हिंदी भाषा को बताया बड़ी मां, प्रकाश राज ने पूछा- 'खुद को कितने में बेचा?'
Prakash Raj On Hindi Language: हाल ही में आंध्र प्रदेश के नेता पवन कल्याण ने एक प्रोग्राम में हिंदी भाषा का समर्थन किया है। इस पर प्रकाश राज ने उनसे सवाल पूछा है।
विस्तार
हाल ही में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हिंदी और तेलुगु को लेकर ऐसा बयान दिया जो अभिनेता प्रकाश राज को पसंद नहीं आया है। पवन कल्याण ने लोगों से अपील की कि वह तेलुगु के साथ हिंदी बोलें। उन्होंने कहा कि हिंदी जोड़ने वाली भाषा है। उनके इस बयान पर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है।
प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिृया
प्रकाश राज ने पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया और लिखा 'बस पूछ रहा हूं। किस कीमत पर खुद को बेचा? शर्मनाक है।'
पवन कल्याण ने हैदराबाद में आयोजित दक्षिण संवाद कार्यक्रम में भाषण दिया। इसका आयोजन गृह मंत्रालय के तहत राजभाषा विभाग द्वारा किया गया था।
ఈ range కి అమ్ముకోవడమా ….ఛి…ఛీ… #justasking https://t.co/Fv9iIU6PFj
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 11, 2025
पवन कल्याण ने हिंदी का किया समर्थन
हिंदी पर बोलते हुए पवन कल्याण ने कहा 'तेलुगु भले ही हमारे लिए मातृ भाषा हो लेकिन राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। घर में बात करने के लिए हमारे पास तेलुगु है। लेकिन जब हम बॉर्डर पार करते हैं तो हमारे पास हिंदी है। दुनिया हमें अलग करना चाहती है लेकिन हम एक देश के रूप में हिंदी में एकजुट होना चाहते हैं। मैं इस तरह की भाषा का स्वागत करता हूं, चाहे वह मलयालम हो, तमिल हो, तेलुगु हो या फिर कोई और भाषा। हमें अपनी मातृ भाषा का आदर करना चाहिए। हिंदी हमारी बड़ी मां के समान है। हिंदी सीखना हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि यह हमारी ताकत है।'
यह खबर भी पढ़ें: सुधा चंद्रन से लेकर आम्रपाली गुप्ता तक, सीरियल में नेगेटिव रोल निभाकर मशहूर हुईं ये अभिनेत्रियां
पहले भी हो चुका विवाद
इससे पहले भी प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर हिंदी भाषा थोपने का इल्जाम लगाया था। पवन कल्याण ने इसी साल मई में तमिलनाडु के नेताओं की तरफ से हिंदी भाषा का विरोध किए जाने पर सवाल उठाया था। इस पर प्रकाश राज ने ट्वीट किया था कि 'पवन कल्याण अपनी हिंदी भाषा को हम पर न थोपें, यह हमारे कल्चर और स्वाभिमान की रक्षा की बात है।'