{"_id":"68f79375c74fdc0fd7062845","slug":"pavitra-punia-finds-love-again-celebrates-diwali-in-us-with-new-partners-family-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री पवित्रा पुनिया को फिर मिला प्यार! इस देश से है ताल्लुक, करते हैं यह काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अभिनेत्री पवित्रा पुनिया को फिर मिला प्यार! इस देश से है ताल्लुक, करते हैं यह काम
Tue, 21 Oct 2025 07:36 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:36 PM IST
सार
Pavitra Punia New Love: अभिनेत्री पवित्रा पुनिया को नया पार्टनर मिल गया है। हाल ही में उन्होंने उनके बारे में बताया है। आइए जानते हैं उनके पार्टनर कहां से हैं और क्या करते हैं?
विज्ञापन
पवित्रा पुनिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @pavitrapunia_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'लव यू जिंदगी' और 'बालवीर रिटर्न्स' जैसे धारावाहिकों में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने हाल ही में बताया है कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। वह इस साल अपने नए परिवार के साथ दिवाली मना रही हैं। सितंबर 2024 में अभिनेत्री का अभिनेता एजाज खान से ब्रेकअप हो गया था। पुनिया का नया साथी मनोरंजन जगत से नहीं है। दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ हैं।
विज्ञापन
पवित्रा को फिर से मिला प्यार
एचटी से बात करते हुए पुनिया ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, मुझे फिर से प्यार मिल गया है और इस साल दिवाली मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मैं इसे अपने नए परिवार के साथ मना रही हूं।' इससे पहले वह अपने परिवार के साथ भारत में दिवाली मनाती थीं।
एचटी से बात करते हुए पुनिया ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, मुझे फिर से प्यार मिल गया है और इस साल दिवाली मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मैं इसे अपने नए परिवार के साथ मना रही हूं।' इससे पहले वह अपने परिवार के साथ भारत में दिवाली मनाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्रा पुनिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @pavitrapunia_
अमेरिकी कारोबारी हैं पवित्रा के पार्टनर
39 साल की अभिनेत्री ने बताया कि उनके पार्टनर अमेरिका में रहते हैं और वह कारोबारी हैं। उन्होंने बताया 'वह अमेरिका के एक बिजनेसमैन हैं, कोई एक्टर नहीं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं और दयालु हैं। हम पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं। हमें यह सही लगता है।'
यह खबर भी पढ़ें: करीना-सैफ ने खास तरह से मनाई दिवाली, तस्वीरें शेयर कर लिखा- अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना

विदेश में साथी के साथ रहना चाहती हैं पवित्रा
अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पुनिया ने कहा 'अपने माता-पिता और प्रियजनों के आस-पास न होना, घर को न सजाना, साथ में पूजा न करना अजीब लगेगा। हालांकि मैं अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक बड़ा बदलाव है और मैं खुले दिल से इसे अपना रही हूं।'
पवित्रा पुनिया ने अपने परिवार से दूर दिवाली मनाने के बारे मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। हालांकि वह विदेश में अपने साथी के साथ रहने के लिए उत्सुक हैं।