सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने राघव चड्ढा को कहा ‘हैंडसम’, परिणीति ने दिया जवाब, वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन
Parineeti Chopra's Reaction on Viral Video: हाल ही में जब एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को ‘हैंडसम’ कहा, तब परिणीति चोपड़ा ने मजेदार रिएक्शन दिया। जानिए उनका रिएक्शन, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर राघव चड्ढा को हैंडसम कहा, जिस पर परिणीति का रिएक्शन चर्चाओं का विषय बन गया है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पियूष त्रिपाठी नाम के एक इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ एयरपोर्ट पर सस्ते खाने का मजा लेते नजर आए। दोनों यह देखकर हैरान थे कि जहां आमतौर पर एयरपोर्ट पर खाना बहुत महंगा होता है, वहीं यहां चाय सिर्फ 10 रुपये और समोसा 20 रुपये में मिल रहा था। वीडियो में इंफ्लुएंसर ने इस पहल का श्रेय राघव चड्ढा को दिया।
राघव और परिणीति ने किया कमेंट
इसके बाद जब उसने अपनी पार्टनर से पूछा, ‘राघव चड्ढा कैसे लगते हैं?’ तो उसने हंसते हुए जवाब दिया- ‘हैंडसम।’ यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद कमेंट सेक्शन में खुद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कमेंट में राघव ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘हाहा, उम्मीद है समोसा अच्छा लगा होगा!’ इसके बाद इंफ्लुएंसर ने परिणीति को टैग करते हुए लिखा - ‘मैम अब तो आप भी कुछ कह दो, सर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है इधर।’ इस पर परिणीति ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘मैं पूरी तरह सहमत हूं।’ साथ में उन्होंने आंख और नर्वस हंसी वाले इमोजी भी लगाए।
इस सीरीज में नजर आएंगी परिणीति
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार इम्तियाज अली की 2024 की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। जल्द ही वह वेब सीरीज ‘तलाश: ए मदर्स सर्च’ में दिखाई देंगी।