फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paresh Rawal will meet Suniel Shetty and discuss Hera Pheri 3 Exit says suniel shetty

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' से निकलने पर परेश रावल सुनील शेट्टी से करेंगे बात, अभिनेता ने किया खुलासा

Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
सार

Hera Pheri 3: हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से निकलने का एलान किया है। अब सुनील शेट्टी ने कहा है कि परेश रावल ने उनसे मिल कर बात करने को कहा है।
 

विज्ञापन
Paresh Rawal will meet Suniel Shetty and discuss Hera Pheri 3 Exit says suniel shetty
सुनील शेट्टी, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से निकलने का एलान किया है। उनके इस फैसले से बॉलीवुड हैरान है। अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया है। फिल्म में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी ने परेश रावल से बात की है। सुनील शेट्टी ने बताया है कि परेश रावल उनसे मिलने और 'हेरा फेरी 3' से बाहर निकलने पर बात करने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन

परेश रावल से बात करेंगे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने ई24 को बताया 'जितने हैरान आप हैं, मैं भी उतना ही हैरान हूं। मैंने बात नहीं कर पाया। मेरी परेश जी से बात हुई एक सेकंड के लिए। लेकिन परेश जी ने कहा कि मिल कर बात करेंगे। तो मेरी बात ही नहीं हुई है। मैंने उनसे केवल एक सेकंड के लिए बात की और उन्होंने मिलने के लिए कहा। हम मिल नहीं पाए और बात नहीं कर पाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Paresh Rawal will meet Suniel Shetty and discuss Hera Pheri 3 Exit says suniel shetty
परेश रावल - फोटो : एक्स

सार्वजनिक मंच पर ऐलान नहीं करते परेश रावल
सुनील शेट्टी ने कहा 'हमने ट्रेलर शूट किया है। तो पता नहीं क्या हुआ। वरना परेश जी ऐसे हैं नहीं। कभी भी सार्वजनिक मंच पर एलान नहीं करते। जब फिल्म 'हेरा फेरी' की बात आती है तो परेश जी और अक्षय एकजुट होते हैं। मैं वेलकम, आवारा पागल दीवाना और हेरा फेरी जैसी फिल्मों को लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने सोचा कि अब मैं केवल सीक्वल ही करूंगा, जब तक कि 'केसरी वीर' जैसी फिल्म न आ जाए। यह दिल तोड़ने वाला है।'
यह भी पढ़ें: Salman Khan: 'सलमान ने मुझे बुलाया.. उन्हें जानती हूं', घर में घुसने वाली महिला का दावा; खान परिवार ने नकारा

विज्ञापन

परेश रावल के बिना नहीं बन सकती फिल्म
इससे पहले एएनआई से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने परेश रावल के फिल्म से बाहर निकलने पर कहा था 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और मैं पूरी तरह से टूट गया हूं... अगर कोई ऐसी फिल्म थी जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था, तो वह हेरा फेरी थी... यह 100% परेश रावल के बिना नहीं बन सकती।'

परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा
आपको बता दें कि जब परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से निकलने का एलान किया उसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स के वकीलों ने अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजा। परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया गया। क्योंकि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी थी और अपनी भूमिका के लिए आंशिक भुगतान भी स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed