फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paras chhabra reveals that why parag tyagi with dog after shefali jariwala death

Paras Chhabra: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद डॉग को क्यों घुमा रहे थे पराग? पारस छाबड़ा ने किया ये खुलासा

Fri, 04 Jul 2025 05:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 05:13 PM IST
सार

Shefali Jariwala Death: बीते दिनों अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था, जिसके कुछ देर बाद पराग त्यागी को अपने डॉग के साथ देखा गया थाा। अब एक्टर पारस छाबड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Paras chhabra reveals that why parag tyagi with dog after shefali jariwala death
पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया था। निधन के बाद की सुबह दिवंगत एक्ट्रेस के पति और अभिनेता पराग त्यागी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अपने डॉग को घुमाते हुए देखा गया था। इस पर अभिनेता को ट्रोल भी किया गया था। अब इस वायरल घटना पर टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

क्या बोले पारस छाबड़ा?
टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘शेफाली और पराग अपने पालतू जानवर के बहुत करीब थे। वह उनके लिए एक परिवार का सदस्य था। एक घर में तीन सदस्य एक साथ रह रहे थे और उनमें से एक अचानक चला गया। ऐसी स्थिति में आपको पराग की मानसिक स्थिति को समझना चाहिए। वह उसे और भी करीब और अपने दिल के बहुत करीब रखना चाहेगा। एक ही समय में डर और लालसा की भावना है। लोगों को यह अजीब लग सकता है, लेकिन चूंकि मैं उन्हें करीब से जानता हूं, इसलिए मैं उनकी स्थिति को समझता हूं। इसके अलावा, उनका डॉग बूढ़ा हो गया है और वह ठीक से देख नहीं सकता है। इसलिए, उसके प्रति पराग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।’

विज्ञापन


शेफाली जरीवाला के जाने से उनका डॉग दुखी था
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, ‘कुत्ते बहुत संवेदनशील होते हैं।  वे महसूस कर सकते हैं कि कुछ गलत है। उस डॉग को भी पता था कि शेफाली अब नहीं रही। वह उनके जाने से स्पष्ट रूप से दुखी और प्रभावित था।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Panchayat: फुलेरा में छाया पिकबॉल का खुमार, किस टीम के साथ हैं आप? फैंस को याद आए प्रधान जी और प्रह्लाद चा


शेफाली जरीवाला का निधन
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ गाने से जाना जाता था। अभिनेत्री ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed