{"_id":"66e6c2c0f778c4651b0ec806","slug":"pakistani-actress-mahira-khan-shared-first-photo-of-son-after-birth-on-the-occasion-of-azlan-birthday-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahira Khan: बेटे के जन्मदिन पर माहिरा खान ने साझा की एक खास पोस्ट, दुनिया के सभी बच्चों के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahira Khan: बेटे के जन्मदिन पर माहिरा खान ने साझा की एक खास पोस्ट, दुनिया के सभी बच्चों के लिए मांगी दुआ
Sun, 15 Sep 2024 04:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:49 PM IST
सार
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने रविवार को अपने बेटे अजलान के जन्मदिन पर प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने बेटे समेत दुनिया के सभी बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य की दुआ मांगी है।
विज्ञापन
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @mahirahkhan
विस्तार
माहिरा खान पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। वह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री अपने फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली माहिरा ने अपनी मेहनत के बदौलत एक शानदार मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री की जिंदगी का सबसे अहम पल था, जब वो काफी कम उम्र में मां बनी थीं। अभिनेत्री ने 24 साल की उम्र में अपने बेटे अजलान को जन्म दिया था।
विज्ञापन
अजलान पर जान छिड़कती हैं माहिरा
माहिरा की पूरा करियर फैंस की सामने बना है। इस दौरान फैंस ने उनकी निजी जिंदगी को भी करवटे लेते देखा है। उनके बेटे अजलान भी फैंस के सामने बड़े हुए हैं। आज अजलान एक किशोर में तब्दील हो चुके हैं, जो अपनी मां के जीवन के हर पहलू में उनका साथ देता है। अपनी मां के जीवन के हर उतार-चढ़ाव में अजलान उनके साथ रहे हैं। माहिरा भी अपने बेटे पर काफी प्यार लुटाती नजर आती हैं। वह कभी भी अपने बेटे के लिए अपना प्यार और उनकी तारीफ करने से कतराती नहीं हैं।
विज्ञापन
दीपिका और उनकी बेटी से मिलने पहुंचा रणवीर का पूरा परिवार
विज्ञापन
साझा की अजलान की पहली तस्वीर
आज अजलान के जन्मदिन पर माहिरा ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा करते हुए अपने प्यार को बखूबी दर्शाया है। अभिनेत्री ने एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह 24 साल की उम्र में अस्पताल के पालने में लेटी अपने नवजात अजलान के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अपने बच्चे के प्रति उनकी ममता साफ झलक रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बीटल्स के मशहूर गाने हे जूड को लगाया है।
Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद-भाभी के बीच है बेहद लगाव
दुनिया के सभी बच्चों के लिए की दुआ
इस तस्वीर के कैप्शन में माहिरा खान ने लिखा, "24 वर्षीय मैं, मेरी पूरी दुनिया को मेरी ओर देखते हुए। मेरा एकमात्र अज़लान, 15.09.09।" इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे और अन्य सभी बच्चों के लिए दिल से प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, "अल्लाह मेरे अजलान और सभी बच्चों को सुरक्षित रखे, उन्हें खुशहाल, स्वस्थ और लंबी ज़िंदगी मिले। वे अच्छा रास्ता चुनें। उन्हें हमेशा बुराई से बचाया जाए। आमीन। आमीन।" उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मेरी अम्मा कहती हैं - सारी मां के दिल को ठंडा रख या रब। आमीन इंशाअल्लाह।”
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात