फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actress Mahira Khan Share A Photo From Set With Raees Co-Star Shahrukh Khan, Know What Is The Story

Mahira Khan: सेट पर शाहरुख के साथ दिखीं ‘रईस’ में नजर आईं अभिनेत्री माहिरा खान, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर

Mon, 24 Mar 2025 01:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

Mahira Khan: पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ सेट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। क्या माहिरा एक बार फिर शाहरुख के साथ काम करने जा रही हैं? क्या एक बार फिर दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में नजर आने वाली है? जानिए क्या है पूरा माजरा।

विज्ञापन
Pakistani Actress Mahira Khan Share A Photo From Set With Raees Co-Star Shahrukh Khan, Know What Is The Story
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@mahirahkhan

विस्तार

फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ नजर आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान तो याद ही होंगी। माहिरा खान एक बार फिर शूटिंग पर शाहरुख खान के साथ नजर आईं। हाल ही में माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की, इन तस्वीरों ने दर्शकों के मन में उत्साह पैदा कर दिया।

विज्ञापन

माहिरा ने साझा की तस्वीर
दरअसल, माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो किसी अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। तस्वीर शूटिंग के सेट की है। इन तस्वीरों में माहिरा एक टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिस पर किंग खान यानी शाहरुख खान की तस्वीर प्रिंट है। इनमें एक तस्वीर में माहिरा अपने नाम लिखी वैनिटी वैन के गेट पर खड़ी हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, “रविवार को काम कर रही हूं, लेकिन उनको (शाहरुख) साथ लाने से यह दिन मजेदार बन गया।” 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)




यब खबर भी पढ़ें: बॉस लेडी लुक में स्टाइलिश लगीं मनीषा कोइराला, बताया कैसे जिएं जिंदगी

 

‘रईस’ में शाहरुख के साथ नजर आई थीं माहिरा
माहिरा के फोटो को शेयर करते ही पहले तो फैंस एक्साइटेड हो गए, क्योंकि उन्हें लगा कि ‘रईस’ की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है। हालांकि, बाद में माहिरा की पोस्ट से पता चला कि कहानी में ट्विस्ट है। माहिरा शाहरुख के साथ 2017 में आई फिल्म ‘रईस’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को भी पसंद किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।

यब खबर भी पढ़ें: Jaat Trailer: 'ढाई किलो के हाथ की ताकत अब साउथ देखेगा', 'जाट' बन रणदीप हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखे सनी देओल

शाहरुख का नाम लेकर पब्लिसिटी करने के आरोपों पर अभिनेत्री ने आलोचकों को दिया था जवाब
माहिरा खान ने पिछले दिनों आलोचकों को शाहरुख का नाम लेकर पब्लिसिटी करने की बात करने पर जवाब दिया था। दरअसल, कुछ आलोचकों ने माहिरा पर पब्लिसिटी के लिए शाहरुख के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस पर माहिरा का कहना था कि अगर लोग नहीं चाहते कि वह शाहरुख के बारे में बात करें, तो उन्हें शाहरुख से संबंधित सवाल भी नहीं पूछने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed