फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jaat trailer released sunny deol Randeep Hooda Gopichand M Vineet Kumar Singh Saiyami Kher Regina Cassandra

Jaat Teaser: 'ढाई किलो के हाथ की ताकत अब साउथ देखेगा', 'जाट' बन रणदीप हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखे सनी देओल

Mon, 24 Mar 2025 12:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

सनी देओल अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' के लिए कमर कस रहे हैं। अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार नजर आया।

विज्ञापन
jaat trailer released sunny deol Randeep Hooda Gopichand M Vineet Kumar Singh Saiyami Kher Regina Cassandra
'जाट' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सनी देओल अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' के लिए कमर कस रहे हैं। अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार नजर आया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म के निर्माता भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में ही सनी देओल का एक्शन अवतार नजर आया। ट्रेलर की शुरुआत में सबसे पहले सैयामी खरे की एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं। गांव में दहशत का माहौल देखने के बाद सैयामी पूछती हैं कि क्या हुआ? इस दौरान सभी गांव वाले डरे और सहमे हुए होते हैं, तभी एक बच्चा 'रणतुंगा' का नाम लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी देओल का दमदार डायलॉग
ट्रेलर में सनी देओल की एंट्री होते ही सभी गुंडे उन्हें मारने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन अभिनेता उनपर भारी पड़ जाते हैं। इस दौरान वह दमदार डायलॉग भी बोलते हैं, 'ढाई किलो के हाथ की ताकत तो पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा।' इसके बाद वह रणदीप हुड्डा से भी दो-दो हाथ करते दिखे।
Guru Randhawa: गुरु रंधावा का एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ इस दिन होगा रिलीज, लंबे समय बाद सिंगर कर रहे वापसी

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 में रिलीज होगी। 
Mahira Khan: सेट पर शाहरुख के साथ दिखीं ‘रईस’ में नजर आईं अभिनेत्री माहिरा खान, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed