फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actress Humaira Asghar Family Refused To Take Her Deadbody

Humaira Asghar: 'उसकी बॉडी के साथ जो करना हो करो', PAK एक्ट्रेस हुमैरा के परिवार ने शव लेने से किया इनकार

Thu, 10 Jul 2025 05:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

कराची के अपार्टमेंट में कुछ दिन पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर मृत मिलीं। पुलिस को जब शव मिला तो वह काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिस ने हुमैरा के परिवार से संपर्क किया मगर उन्होंने एक्ट्रेस का शव लेने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Pakistani Actress Humaira Asghar Family Refused To Take Her Deadbody
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial

विस्तार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर कुछ दिन पहले सामने आई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस इस बात से हैरान हैं। पुलिस के अनुसार कराची के अपार्टमेंट में एक्ट्रेस का शव सड़ने की हालत तक पहुंच चुका था। अब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के परिवार ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया। आखिर परिवार ने यह फैसला क्यों लिया है? 

विज्ञापन


पुलिस ने परिवार को जानकारी दी
हुमैरा असगर की उम्र 32 साल थी। वह पाकिस्तानी रियलिटी शो ‘तमाशा घर’ में नजर आईं। दर्शकों के बीच हुमैरा अक्सर चर्चा में रहती थीं। मगर निजी जिंदगी हुमैरा की बहुत अच्छी नहीं थी। हाल ही में इस एक्ट्रेस के निधन की सूचना मिली। कराची के अपने अपार्टमेंट में वह मृत मिलीं, शव भी सड़ चुका था। पुलिस ने हुमैरा के परिवार से बात की, एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिवार ने हुमैरा का शव लेने से किया इंकार 
हुमैरा असगर के परिवार ने उसका शव लेने से साफ इंकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब पुलिस ने हुमैरा असगर के भाई को फोन किया, तो उन्होंने पिता डॉ. असगर अली से बात करने को कहा। पुलिस ने हुमैरा के पिता को फोन किया तो उन्होंने कहा, 'हमने तो उससे बहुत पहले ही नाता तोड़ लिया। उसकी बॉडी के साथ जो करना हो करो। हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Humaira Asghar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अपार्टमेंट में मृत मिली, दो हफ्ते तक किसी को नहीं हुई खबर 

पुलिस को आखिर में लेना होगा यह फैसला
अभी कुछ पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर हुमैरा खान के परिवार से बात कर रहे हैं, जिससे वे लोग हुमैरा का शव स्वीकार करें और सही तरीके से उसको दफनाएं। अगर फिर भी परिवार नहीं मानता है तो कोई उत्तराधिकारी ना होने की स्थिति में पुलिस ही एक्ट्रेस का शव दफना देगी। हुमैरा के परिवार का यह रिएक्शन जानकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed