{"_id":"679c38e78b9001035b0b1859","slug":"paatal-lok-2-actor-jaideep-ahlawat-express-desire-to-do-romantic-movies-says-koi-lega-nhi-mujhe-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaideep Ahlawat: कोई लेगा नहीं मुझे…, ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहते हैं इंस्पेक्टर हाथीराम; पर सामने है ये अड़चन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaideep Ahlawat: कोई लेगा नहीं मुझे…, ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहते हैं इंस्पेक्टर हाथीराम; पर सामने है ये अड़चन
Fri, 31 Jan 2025 08:15 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:15 AM IST
सार
Jaideep Ahlawat: ‘पाताल लोक 2’ के अभिनेता जयदीप अहलावत ने रोमांटिक फिल्में करने की इच्छा जाहिर की। अभिनेता को लगता है कि वह इस तरह की फिल्में कर सकतें हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की फिल्मों में कोई लेगा नहीं।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयदीप अहलावत ने कई तरह के किरदारों से अभिनय की दुनिया में अपनी एक दमदार अभिनेता की छवि बनाई है। वह अपनी फिल्मों और सीरीज में ज्यादातर गंभीर भूमिकाओं में ही नजर आए हैं। हाल ही में अभिनेता की वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ रिलीज हुई, जिसका फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था, क्योंकि इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता ने इंस्पेक्टर हाथी राम जैसे किरादार निभाने के बाद रोमांटिक किरदार निभाने पर अपनी राय रखी।
रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहते हैं जयदीप
जयदीप का मानना है कि उन्हें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी पारंपरिक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए कभी नहीं चुना जा सकता है। एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने रोमांटिक फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई, हालांकि उन्हें लगता है कि फिल्म निर्माता उन्हें इसके लिए सही ऑप्शन के रूप में नहीं देखेंगे। अभिनेता ने इस बातचीत में कहा, "कोई लेगा नहीं मुझे। मैं तो कर लूंगा। मुझे लगता ऐसा है कि कोई लेगा नहीं। शायद हो सकता है मैं गलत हूं। हम कर लेंगे, पहले सामने वाले को विश्वास करना पड़ेगा।”
यह खबर भी पढ़ें: Sky Force Collection Day 7 : बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन भी दिखा 'स्काई फोर्स' का दबदबा, जानें फिल्म की कुल कमाई
विज्ञापन
हॉलीवुड में का भी करना चाहते हैं रुख
जयदीप अहलावत ने केवल बॉलीवुड में ही अपनी सफलता का परचम नहीं लहराना चाहते। वह हॉलीवुड में का दरवाजा खटखटाने में भी संकोच नहीं करते, क्योंकि इससे उन्हें विश्वभर के दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, "हां हां..मुझे चाहिए..कहीं भी काम करो अच्छा काम चाहिए..मुझे पहुंचना है लोगों तक..।"
यह खबर भी पढ़ें: Marianne Faithfull: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन, 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली
जयदीप अहलावत का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में वह अपनी सीरीज 'पाताल लोक' के सीजन 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, "मैंने सैफ के साथ एक फिल्म की, 'ज्वेल थीफ', मैंने विपुल अमृतलाल शाह के साथ, 'हिसाब' की।” जयदीप 'फैमिली मैन 3' में भी नजर आएंगे।