फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ozzy osbourne death bollywood reaction ranveer singh vir das mourns rock legend passes away 76

Ozzy Osbourne Death: ओजी ऑस्बॉर्न के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर, रणवीर सिंह और वीर दास ने जताया दुख

Wed, 23 Jul 2025 08:03 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 23 Jul 2025 08:03 AM IST
सार

Ranveer Singh on Ozzy Osbourne Death: हॉलीवुड के दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न के निधन पर बॉलीवुड के एक्टर्स भी शोक जता रहे हैं। रणवीर सिंह और कॉमेडियन वीर दास ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
ozzy osbourne death bollywood reaction ranveer singh vir das mourns rock legend passes away 76
रणवीर सिंह- ओजी ऑस्बॉर्न - फोटो : एक्स

विस्तार

रॉक म्यूजिक के दिग्गज और 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' के नाम से मशहूर ओजी ऑस्बॉर्न के निधन की खबर ने दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को गहरे शोक में डाल दिया है। 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और उनके परिवार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'ब्लैक सब्बाथ' बैंड के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले ओजी ऑस्बॉर्न ने बाद में सोलो करियर में भी अपार सफलता हासिल की। उनकी दमदार आवाज और मंच पर उग्र प्रदर्शन ने उन्हें लाखों प्रशंसकों का चहेता बना दिया।
विज्ञापन


रणवीर सिंह-वीर दास ने जताया दुख 
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कलाकार ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की हस्तियां भी इस खबर से दुखी हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने ओजी को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और बैकग्राउंड में उनके फेमस गाना 'जॉम्बी स्टॉम्प' को भी जगह दी। रणवीर के अलावा कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने भी इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत दुख हुआ। एक महान हस्ती, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी।'
विज्ञापन


Ranveer39s story
 

आखिरी परफॉर्मेंस बन गई यादगार 
ओजी की आखिरी परफॉर्मेंस भी इमोशनल रूप से उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास बन गया। उन्होंने हाल ही में 'मामा, आई एम कमिंग होम' गाने को मंच पर पेश किया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के जरिए जैसे उन्होंने अपने प्रशंसकों को अलविदा कहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस के भावुक संदेश 
ओजी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। कोई उन्हें 'रॉक का भगवान' कह रहा है, तो कोई उनकी आवाज को आत्मा की गहराइयों को छू लेने वाली बता रहा है। एक फैन ने लिखा, 'ओजी, आपने हम जैसे शांत बच्चों की दुनिया में संगीत का तूफान लाया। आपके संगीत ने हमें बोलना सिखाया।'

 
 

कौन थे ओजी ऑस्बॉर्न? 
ब्रिटिश हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख गायक जॉन माइकल ओजी ऑस्बॉर्न लोकप्रिय सिंगर और गीतकार थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1948 को मार्सटन ग्रीन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। 1970 के दशक में हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख सिंगर के रूप में उन्हें लोकप्रियता मिली और इस दौरान उन्होंने 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' उपनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed