फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ott releases this weekend from rana naida s2 to kesari chapter 2

OTT Releases: इस वीकेंड ओटीटी पर होगा बड़ा धमाका! जानिए कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

Fri, 13 Jun 2025 08:19 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 13 Jun 2025 08:19 AM IST
सार

OTT Releases This Week: इस हफ्ते फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाली है क्योंकि एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं। 

विज्ञापन
ott releases this weekend from rana naida s2 to kesari chapter 2
ओटीटी रिलीज - फोटो : एक्स

विस्तार

ओटीटी प्रेमियों के लिए यह वीकेंड बेहद खास होने वाला है। अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की ढेरों नई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते कई प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही हैं। कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, हॉरर से लेकर रोमांस और डॉक्यूमेंट्री से लेकर रियलिटी तक, हर मूड और हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास है। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या आ रहा है जो आपके वीकेंड को बना देगा एंटरटेनमेंट से भरपूर।

विज्ञापन


 

Trending Videos

ott releases this weekend from rana naida s2 to kesari chapter 2
राणा नायडू सीजन 3 ट्रेलर - फोटो : IMDb
‘राणा नायडू सीजन 2’ से लौटे राणा दग्गुबाती
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है राणा दग्गुबाती की चर्चित सीरीज 'राणा नायडू' का दूसरा सीजन। इस बार कहानी और भी गहराई, एक्शन और पारिवारिक तनाव से भरपूर है। हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में उपलब्ध ये सीरीज क्राइम-ड्रामा के शौकीनों के लिए परफेक्ट पिक है। 13 जून को ये सीजन रिलीज हो रहा है।

'शुभम' में कॉमेडी और हॉरर का अनोखा मेल
जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही तेलुगु फिल्म 'शुभम' एक अलग तरह की कहानी लेकर आई है, जहां कुछ शादीशुदा पुरुषों की जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है जब उनकी पत्नियां एक टीवी सीरियल की दीवानी हो जाती हैं। फिल्म में सामाजिक संदेश को हास्य के साथ पेश किया गया है। ये फिल्म भी 13 जून यानी आज को ही स्ट्रीम हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ott releases this weekend from rana naida s2 to kesari chapter 2
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'केसरी चैप्टर 2' भी हो रही रिलीज
जियो हॉटस्टार पर ही हिंदी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' भी रिलीज हो रही है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद के पहलुओं पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं। ये फिल्म भी 13 जून यानी आज ही रिलीज हो रही है।

तमिल में फैंटेसी-हॉरर का तड़का
इसके अलावा जी5 पर 13 जून को तमिल भाषा में आई फिल्म 'DD नेक्स्ट लेवल' रिलीज हो रही है जो कि एक फिल्म क्रिटिक की कहानी है जो खुद एक फिल्म के अंदर फंस जाता है। इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: आधी रात बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी आनन-फानन में पहुंचीं

थ्रिलर पसंद है तो ‘इलेवन’ को मिस मत करिए
टेनकोटा पर आ रही तमिल थ्रिलर 'इलेवन' एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक सीरियल किलर के केस की जांच कर रहा है। इसमें भरपूर थ्रिल, सस्पेंस और इमोशनल डेप्थ है।

मलयालम कंटेंट की बौछार
जियोहॉटस्टार पर 'पदक्कलम' और सोनीलिव पर 'अलप्पुझा जिमखाना' दो मलयालम फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। एक कॉलेज लाइफ पर आधारित हल्की-फुल्की कहानी है, तो दूसरी लोकल फ्लेवर वाली पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा।

महिला सशक्तिकरण पर आधारित ‘सुपर गर्ल्स’
मनोरमा मैक्स पर रिलीज हो रही 'सुपर गर्ल्स' में महिलाओं की ताकत और आत्मनिर्भरता को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। ऑल-फीमेल कास्ट वाली इस फिल्म को देखकर आप जरूर मुस्कराएंगे। ये फिल्म भी 13 जून को ही आ रही है।

इंटरनेशनल कंटेंट भी है लाइन में
नेटफ्लिक्स पर इसी वीकेंड कई इंटरनेशनल टाइटल्स जैसे ‘टाइटन: द ओशनगेट डिजास्टर’, ‘टू हॉट टू हैंडल स्पेन’, ‘आ बिजनेस प्रपोजल’ और ‘सेल्स एट वर्क’ जैसे शोज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं प्राइम वीडियो और एचबीओ मैक्स भी 'दी अमैच्योर', 'क्लीनर' और 'दी चोजन' जैसे दमदार थ्रिलर और स्पिरिचुअल कंटेंट के साथ तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed