फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar winner Hollywood Actor Kevin Spacey is in financial debt says My house is being sold at auction

Kevin Spacey: यौन उत्पीड़न के झूठे केस की कानूनी फीस भरते-भरते कर्ज तले दबे केविन स्पेसी, घर भी हो रहा नीलाम

Wed, 12 Jun 2024 12:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

केविन स्पेसी कर्ज के बोझ तले दबे हैं। उन पर अब भी कई मिलियन की कानूनी फीस बकाया है। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन पर दायर हुए यौन उत्पीड़न मुकदमे की वजह से आई कानूनी फीस के चलते उनका घर जब्त कर लिया गया

विज्ञापन
Oscar winner Hollywood Actor Kevin Spacey is in financial debt says My house is being sold at auction
केविन स्पेसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दो बार के ऑस्कर विजेता मशहूर हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी पर कुछ वर्ष पहले यौन उत्पीड़न कई आरोप लगे थे। हालांकि, बीते वर्ष वे सभी आरोपों से बरी हो गए। यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के किसी मामले में वे दोषी नहीं पाए गए। लेकिन, खुद पर लगे आरोपों के बाद उनके कई वर्ष कोर्ट के चक्कर काटते हुए बीते और कानूनी फीस का खर्चा भी बेहिसाब आया। अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि अभिनेता कर्ज के बोझ तले दबे हैं और कानूनी फीस अभी तक पूरी नहीं हुई है। उनका घर नीलाम किया जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अपने मौजूदा हालातों पर बात करते हुए रो पड़े।

विज्ञापन


रहने का नहीं अब कोई स्थाई ठिकाना
केविन स्पेसी कर्ज के बोझ तले दबे हैं। उन पर अब भी कई मिलियन की कानूनी फीस बकाया है। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार स्पेसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन पर दायर हुए यौन उत्पीड़न मुकदमे की वजह से आई कानूनी फीस के चलते उनका घर जब्त कर लिया गया, जिसकी कीमत कई मिलियन डॉलर है। स्पेसी ने ये बातें पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड टॉक शो में कहीं। जब पत्रकार पियर्स मॉर्गन ने उनसे पूछा कि फिलहाल वे कहां रहते हैं? इस सवाल को सुनते ही स्पेसी की आंखों से आंसू छलक आए। रुंधे गले से उन्होंने कहा कि उनके पास कोई स्थायी घर नहीं है और अब उनके पास बहुत कम पैसे बचे हैं।
विज्ञापन

Dwayne Johnson: ड्वेन जॉनसन को 'द स्मैशिंग मशीन' के सेट पर लगी चोट, वीडियो साझा कर बोले- दर्द अच्छा लग रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में बेचा जा रहा घर
स्पेसी ने कहा, 'यह अजीब है कि आप यह सवाल पूछ रहे हैं। बाल्टीमोर में जहां मैं रह रहा हूं, वहां इस हफ्ते कब्जा किया जा रहा है। मेरा घर नीलामी में बेचा जा रहा है, इसलिए मुझे बाल्टीमोर वापस जाना होगा और अपनी चीजें स्टोरेज में रखनी होंगी तो उस सवाल का जवाब यह है कि मुझे नहीं पता कि मैं अब कहां रहने जा रहा हूं। लेकिन, मैं बाल्टीमोर में तब से हूं, जब हमने 'हाउस ऑफ कार्ड्स' की शूटिंग शुरू की थी। मैं 2012 में वहां चला गया। यह 2016 से मेरा घर है। मैं अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर सकता'।
Box Office Collection: 'मुंजा' की कमाई में आई गिरावट, जानें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' का हाल

बोले- 'मैं कर्ज में हूं'
अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या वे दिवालिया हो रहे हैं? केविन स्पेसी ने कहा, 'कई बार ऐसा हुआ कि मैंने सोचा कि मैं दिवालियापन दाखिल करूंगा, लेकिन हम इसे टालने में कामयाब रहे, कम से कम अभी तक तो ऐसा ही है'। यह पूछे जाने पर कि उनके पास कितना पैसा बचा है? स्पेसी ने कहा कि उनके पास अब कोई पैसा नहीं है। आगे कहा, 'आपको कानूनी बिलों के बारे में कुछ जानकारी है? मुझ पर अभी भी बहुत सारा कर्ज है..., मैं कर्ज में हूं। वह भी कई मिलियन के। घर ही कई मिलियन का है'।  बता दें कि वर्ष 2017 में #MeToo आंदोलन के बाद स्पेसी पर कथित यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके अलावा चार लोगों ने उन पर नौ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। किसी में अभिनेता दोषी नहीं पाए गए। 
Black Warrant: विक्रमादित्य मोटवानी की कंपनी पर कलाकारों का मोटा पैसा बकाया, सहायक निर्माता ने सबसे मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed