Christopher Nolan: ‘ओपेनहाइमर’ के निर्माता को मिला ‘नाइटहुड’, सिनेमा में योगदान के लिए हुए सम्मानित
Christopher Nolan: ‘ओपेनहाइमर’ के ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन और उनकी पत्नी एम्मा थॉमस को यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘नाइटहुड’ और ‘डेमहुड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
विस्तार
कई सफल फिल्मों में साथ काम किया
रॉयल फैमिली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर साझा की, जिसमें नोलन और थॉमस सहित सभी सम्मानित लोगों को बधाई दी गई। तस्वीरें को साथ कैप्शन में लिखा, “उठिए, सर क्रिस्टोफर नोलन और डेम एम्मा थॉमस! आज के समारोह के दौरान सम्मान पाने वाले सभी लोगों को बधाई, जिनमें फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और फिल्म निर्माता एम्मा थॉमस भी शामिल हैं।” नोलन और थॉमस ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘द डार्क नाइट ट्रिलॉजी’ और ‘ओपेनहाइमर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी साझेदारी को फिल्म उद्योग पर इसके महत्वपूर्ण प्रभाव के लिए मान्यता दी गई है, जिसके कारण उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
Oscar 2025: गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ हुई ‘ऑस्कर 2025’ के लिए शॉर्टलिस्ट, जानिए फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
Arise, Sir Christopher Nolan and Dame Emma Thomas! 🏅
Congratulations to all who received honours during today's Investiture ceremonies, including film director Christopher Nolan and film producer Emma Thomas.
🎞️ The couple were recognised for their extraordinary contribution… pic.twitter.com/WuUsUOi5Eq— The Royal Family (@RoyalFamily) December 18, 2024
क्या है ‘नाइटहुड’ और ‘डेमहुड’?
‘नाइटहुड’ पुरुषों को दी जाने वाली उपाधि है, जबकि ‘डेमहुड’ महिलाओं को दी जाती है, दोनों ही उपाधियों से प्राप्तकर्ता अपने नाम से पहले सर या डेम की उपाधि का उपयोग कर सकते हैं।
Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष
‘ओपेनहाइमर’ के लिए मिला ऑस्कर
साल 2024 की शुरुआत में क्रिस्टोफर नोलन को सिलियन मर्फी अभिनीत फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पहला ऑस्कर मिला। यह फिल्म अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।