फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Old video of Pakistani actor Fahad Mustafa from Kabhi Main Kabhi Tum touching feet of Govinda went viral now

Govinda: जब पाकिस्तानी अभिनेता ने गोविंदा के पैर छूकर की तारीफ, तेजी से वायरल हो रहा है ये पुराना वीडियो

Tue, 19 Nov 2024 09:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 19 Nov 2024 09:48 PM IST
सार

Fahad Mustafa touching feet of Govinda: हाल में ही खत्म हुए पाकिस्तानी ड्रामा 'कभी मैं कभी तुम' के अभिनेता फहाद मुस्तफा का भारतीय कलाकार गोविंदा के साथ का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फहाद भारतीय अभिनेता के पांव छूते और उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Old video of Pakistani actor Fahad Mustafa from Kabhi Main Kabhi Tum touching feet of Govinda went viral now
गोविंदा-फहाद मुस्तफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि कला किसी सरहद को नहीं जानती, इसलिए लोग देश-विदेश की फिल्में, सीरीज और गाने काफी चाव से देखते-सुनते हैं। हाल में ही पाकिस्तानी ड्रामा कभी मैं कभी तुम भारत में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद मुस्तफा और अभिनेत्री हानिया आमीर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अभिनेता को इस शो के लिए सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो भारतीय अभिनेता गोविंदा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

गोविंदा को बताया प्रेरणा
वायरल हो रहा यह वीडियो नवंबर 2022 में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट का है। इसमें फहाद को एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिस पर धन्यवाद देने के दौरान अभिनेता ने अपने अभिनय के सफर का श्रेय गोविंदा को दिया। उन्होंने कहा, "मैंने गोविंदा सर की वजह से ही सबसे पहले अभिनय करना शुरू किया। सर, हम आपके फैन हैं और हमें पाकिस्तान में ऐसा लगता था कि जो भी अभिनय करना है वो आपके जैसा करना है।"
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 19: कामयाबी के झंडे गाड़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

छुए थे गोविंदा के पांव
पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा, "मुझे वास्तव में उम्मीद है कि पाकिस्तान और भारत दोबारा एक साथ आएंगे और अच्छा अच्छा काम करेंगे।"  इस पुराने वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेता मंच से उतरते हुए गोविंदा के पैर को छूते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद गोविंदा ने उनसे हाथ मिलाया और उन्हें गले लगा लिया। इस वीडियो में आगे फवाद मुस्तफा रणवीर सिंह को भी गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जो गोविंदा के बगल में बैठे थे और दोनों एक छोटी सी बातचीत करते हुए भी दिखे। 


Kanguva Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'कंगुवा', छठे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म
सफल अभिनेता हैं फहाद मुस्तफा
पाकिस्तानी अभिनेता फहाद मुस्तफा को कई शानदार और सफल टीवी शो और फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने  लोड वेडिंग, कायदे-आजम जिंदाबाद और एक्टर इन लॉ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उन्होंने 10 साल के ब्रेक के बाद कभी मैं कभी तुम के साथ टेलीविजन ड्रामा में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी की, जिसे पाकिस्तान समेत भारत में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। बताते चलें कि साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय प्रोजेक्ट्स में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 
Matka Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी फिसड्डी रही वरुण तेज की 'मटका', फिल्म की कमाई में नहीं आया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed