फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nusraat faria arrested in dhaka for attempted murder played sheikh hasina in mujib biopic

Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?

Mon, 19 May 2025 12:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 19 May 2025 12:57 PM IST
सार

Nusrat Faria Arrested: बांग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत फारिया के ढाका एयरपोर्ट से अरेस्ट होने की खबर आने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। आखिर किस मामले में अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
nusraat faria arrested in dhaka for attempted murder played sheikh hasina in mujib biopic
नुसरत फरिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria

विस्तार

बांग्लादेशी सिनेमा की सुपरस्टार मानी जाने वाली एक्ट्रेस नुसरत फारिया इन दिनों मुश्किलों में फंस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को हाल ही में ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस का नाम एक छात्र की हत्या की कोशिश के मामले में सामने आया है जिसके बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


कौन हैं नुसरत फारिया?
नुसरत फारिया ने अपना करियर एक रेडियो जॉकी और टेलीविजन प्रजेंटर के तौर पर शुरू किया था। जल्द ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 2015 में बांग्लादेशी रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने ‘हीरो 420’, ‘बॉस 2’, ‘प्रेमी ओ प्रेमी’ और ‘ऑपरेशन सुंदरबन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन


शिक्षा में भी टॉप, लंदन से ली लॉ डिग्री
ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ फारिया ने पढ़ाई में भी खुद को साबित किया। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेस की एक्टिंग की वजह से भी उन्हें पहचाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख हसीना का निभाया किरदार
फारिया के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2023 में आई बायोपिक ‘मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ रही, जिसमें उन्होंने शेख हसीना का किरदार निभाया। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस भारत-बांग्लादेश को-प्रोडक्शन फिल्म ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। दर्शकों और आलोचकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की।

ये खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: एक्टिंग छोड़ DJ बना धर्मेंद्र का भतीजा? 2 साल से नहीं आई कोई फिल्म, वायरल वीडियो ने किया हैरान

nusraat faria arrested in dhaka for attempted murder played sheikh hasina in mujib biopic
नुसरत फरिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria

गंभीर मामले में फंसी एक्ट्रेस 
अभिनेत्री नुसरत फारिया अब एक कानूनी पेंच में उलझ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ढाका एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह थाईलैंड के लिए उड़ान भरने जा रही थीं। उनके खिलाफ वतारा इलाके में एक छात्र की हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था। ये मामला 2024 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ा है, जब देशभर में हिंसा भड़क उठी थी। इस केस में फारिया समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 



ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए बेसब्र फैंस को रश्मिका का जवाब, बोलीं- हम वादा करते हैं कि बेहतरीन…

अधर में लटके नुसरत के 6 प्रोजेक्ट्स?
गौरतलब है एक्ट्रेस नुसरत फारिया के 6 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जो पर्दे पर रिलीज होने वाले थे। वहीं अब उनकी गिरफ्तारी ने उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed