फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   NTR starrer Devara actor Saif Ali Khan praised congress MP Rahul Gandhi calls him brave and honest

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने राहुल गांधी को बताया बहादुर और ईमानदार नेता, इस बात के लिए की दिल खोलकर तारीफ

Fri, 27 Sep 2024 03:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

'देवरा' अभिनेता सैफ अली खान ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान उन्हें बहादुर और ईमानदार नेता बताया है। 
 

विज्ञापन
NTR starrer Devara actor Saif Ali Khan praised congress MP Rahul Gandhi calls him brave and honest
राहुल गांधी-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह लगातर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच वह इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनेताओं को लेकर भी बात की है। उन्होंने कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। 

विज्ञापन


सैफ अली खान ने की राहुल गांधी की तारीफ 
अपनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के प्रमोशन में पहुंचे अभिनेता ने राहुल गांधी को देश के बहादुर राजनेता के रूप में चुना। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को उनकी सार्वजनिक छवि सुधारने के लिए भी तारीफ की। इस कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें किस तरह का राजनेता पसंद है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बहादुर और ईमानदार राजनेता पसंद हैं। दिलचस्प बात है कि सैफ अली खान ने प्राइम वीडियो की सीरीज तांडव में पीएम के उत्तराधिकारी की भूमिका निभाई थी, जिसे कई लोगों ने राहुल गांधी के समान बताया था। 
विज्ञापन

Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के काम को बताया प्रभावशाली 
जब इस बातचीत के दौरान सैफ अली खान से होस्ट द्वारा पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में से उन्हें कौन राजनेता बहादुर लगता है, जो भारत को भविष्य में बेहतरी की ओर ले जा सके। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे सभी बहादुर राजनेता हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जो किया है, वह बहुत प्रभावशाली है। एक समय ऐसा भी था, जब लोग उनकी कही और की गई चीजों का अनादर कर रहे थे और मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार तरीके से दिलचस्प चीजें कर इसे बदल दिया है।”


अफवाह या छुपाया किरदार? भूल भुलैया 3 के टीजर में क्यों नदारद रहीं माधुरी
'देवरा' को मिली है अच्छी एडवांस बुकिंग 
बात करें सैफ अली खान की नई फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की, तो ये फिल्म आज, शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी समेत बड़े पैमाने पर देश भर में रिलीज किया गया है। फिल्म को काफी अच्छी एडवांस बुकिंग मिली है, जिसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ की वैश्विक कमाई के साथ मजबूत शुरुआत कर सकती है। फिल्म का निर्देशन कोर्टला शिवा ने किया है। फिल्म में सैफ के अलावा जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
Parvin Dabas: प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को मिली अस्पताल से छुट्टी, सड़क दुर्घटना में हो गए थे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed