फीफा 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही, जानें कहां होगा इवेंट? केटी पेरी भी मचाएंगी धमाल
Nora Fatehi Perform In FIFA 2026: अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में अपनी परफॉर्मेंस का तड़का लगाएंगी। जानें कब और कहां नोरा करेंगी परफॉर्म…
विस्तार
एक्ट्रेस-परफॉर्मर नोरा फतेही एक बार फिर वैश्विक मंच पर वापसी कर रही हैं। नोरा कनाडा में होने वाले फीफा विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस करती नजर आएंगी। नोरा के परफॉर्मेंस करने की जानकारी खुद आयोजकों की ओर से दी गई है। नोरा के अलावा अमेरिकी सिंगर-परफॉर्मर केटी पेरी भी फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाती नजर आएंगी।
कतर के बाद अब फीफा में नोरा करेंगी परफॉर्म
फीफा की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को टोरंटो के बीएमओ फील्ड में होगी। इस घोषणा के साथ नोरा कनाडा के कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिसमें एलनिस मोरिसेट, एलेशिया कारा, इलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बुबले, संजॉय, वेजड्रीम और विलियम प्रिंस शामिल हैं। इससे पहले नोरा कतर में हुए टूर्नामेंट में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं, जहां उन्होंने एक फैन फेस्ट में मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा इस समारोह में अनिता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टाइला जैसे कलाकार भी परफॉर्म करेंगें।
कैलिफोर्निया में केटी पेरी भी देंगी परफॉर्मेंस
नोरा फतेही के अलावा सिंगर-परफॉर्मर केटी पेरी भी फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फीफा ने हाल ही में उन कलाकारों की सूची की घोषणा की है जो मेजबान देशों में टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से पहले होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे। केटी पेरी ने भी अपने फैंस के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं 12 जून को लॉस एंजिल्स में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में फरफॉर्मेंस करने जा रही हूं।’ केटी पेरी 12 जून को कैलिफोर्निया के इंगलेवुड स्थित सोफी स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में से एक में अमेरिका और पैराग्वे के बीच होने वाले मैच से पहले परफॉर्म करेंगी।।
ये कलाकार भी करेंगे परफॉर्म
इस बीच मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से पहले 11 जून को मैक्सिको सिटी में होने वाले उद्घाटन समारोह में टायला, अलेजांद्रो फर्नांडीज, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, बेलिंडा, जे बाल्विन और लोकप्रिय समूह लॉस एंजिल्स अज़ुलेस और माना जैसे कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए एक बार फिर कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने एंथम तैयार किया है। अपने लोकप्रिय विश्व कप एंथम 'वाका वाका' के लगभग एक दशक बाद शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए 'दाई दाई' नाम के नए गाने की घोषणा की है। हाल ही में शकीरा ने ब्राजील के माराकाना स्टेडियम से एक टीजर वीडियो शेयर किया और बताया कि पूरा गाना 14 मई को रिलीज होगा। इस गाने में नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय भी शामिल हैं।