Nora Fatehi: नोरा फतेही ने टीवी एंकर को सिखाए डांस मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो
Nora Fatehi: नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by The Kelly Clarkson Show (@kellyclarksonshow)
केली ने दर्शकों को बताया कि जेसन जब पिछली बार आए थे उन्होंने बताया था कि बिल्ली की तरह कैसे डांस करना है। इस पर संगीतकार ने उन्हें याद दिलाया कि ये वीडियो वायरल हो गया था। फिर केली ने कहा कि यह उनकी वजह से नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने ने सांप के बारे में पूछा।
यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मुश्किल में हनी सिंह ! अभिनेत्री नीतू चंद्रा इस गाने के खिलाफ पहुंची पटना हाई कोर्ट
नोरा ने बताया कि जेसन शुरू में वीडियो के लिए बेली डांसिंग मूव्स करने को लेकर परेशान थे, लेकिन उन्होंने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। फिर जेसन ने डांस किया। मजाक करने के बाद नोरा फतेही ने केली को डांस मूव्स सिखाए। केली ने पहले तो कहा कि इस ड्रेस में वह डांस नहीं कर सकतीं लेकिन बाद में उन्होंने डांस किया और नोरा-जैसन को हैरान कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग पहुंचे अल्लाहबादिया और अपूर्वा, बयान हो रहे दर्ज
इससे पहले नोरा ने दुबई में एक कार्यक्रम में 'दुबई ब्लिंग' के सदस्यों को 'स्नेक' डांस पर झूमने के लिए मजबूर किया था। सफा सिद्दीकी ने नोरा का एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें सभी लोग नाचते हुए नजर आ रहे थे।
साल 2024 में नोरा फतेही 'क्रैक' और 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आईं थीं। वह जल्द ही 'बी हैप्पी' फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिली होने वाली है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म में पिता का किरदार अदा किया है, जो अपनी बेटी को खुश करने के लिए नोरा से डांस सिखाने के लिए कहता है।
