IIFA 2025: विलेन बनकर बॉबी देओल को मिल रहा लोगों का प्यार, नोरा बोलीं- पहले घबराई थी
IIFA 2025: आईफा अवॉर्ड पर कई सितारे जयपुर पहुंचे हैं। इन्होंने यहां पहुंचकर खुशी का इजहार किया है। बॉलीवुड सितारों ने अपने काम के बारे में भी बात की है।
विस्तार
यह खबर भी पढ़ें: IIFA: आईफा पहुंचकर माधुरी और कृति ने रखी अपनी बात, विक्रांत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
डांसर नोरा फतेही ब्लैक शिमरी ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) पहुंची हैं। उन्होंने कहा 'परफॉर्म करने से पहले में ध्यान करूंगी, अभ्यास करूंगी और हाइड्रेट रहना पसंद करूंगी। मैं आप लोगों को देखकर बहुत खुश हूं। पहले मैं बहुत घबराई हुई थी लेकिन आप लोगों से मिलकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं ऊर्जा से भरी हुई हूं। मैं आज अपने नए गाने पर परफॉर्म करूंगी।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: At the 25th International Indian Film Academy Awards (IIFA), actor Nora Fatehi says, "... Before performing I like to stay hydrated, rehearse, meditate...I am happy to see you guys...I was nervous, but now, after meeting you guys, I am feeling really… pic.twitter.com/bn2LqNvJZL
— ANI (@ANI) March 8, 2025
आईफा अवॉर्ड पर पहुंचे फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा 'आज हम यहां आईफा की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। यह ऐतिहासिक मौका है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस सफर का हिस्सा रहा हूं।'
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | At the 25th International Indian Film Academy Awards (IIFA), filmmaker Karan Johar said, "Today we are here celebrating the 25th anniversary (of IIFA). It is a historic occasion. I am very happy that I was a part of this journey..." (08.03) pic.twitter.com/w0No7l0W9c
— ANI (@ANI) March 8, 2025
राजस्थान के जयपुर पहुंचे बॉबी देओल ने कहा 'मैं बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर गया। मुझे यहां का खाना और लोग पसंद आए। यहां की मिट्टी में अलग खुशबू है। विलेन का रोल करके मुझे आप लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है।'
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: At the 25th International Indian Film Academy Awards (IIFA), actor Bobby Deol says, "I have been to Bikaner, Jodhpur, Jaisalmer, Udaipur everywhere; I love the food here and the people here. The soil here has a different fragrance. I am getting a lot… pic.twitter.com/LKsnZ4eroR
— ANI (@ANI) March 8, 2025
आईफा पर पहुंचे शाहिद कपूर ने कहा 'डांस करना मेरे लिए मजेदार है। मैं अपने गानों के लिए डांस करूंगा और शायद वह आपको अच्छा लगे। मैंने यहां इतनी बार डांस किया है कि मुझे भी नहीं याद कि मैंने कितनी बार डांस किया है। मुझे खुशी है कि इस बार यह मेरे देश में हो रहा है। मुझे दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करना बहुत पसंद है।'
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: At the 25th International Indian Film Academy Awards (IIFA), actor Shahid Kapoor said, "Dance is self-expression and enjoyment for me. I will dance to my songs, and I hope you enjoy... I have performed here so many times that I don't even remember how… pic.twitter.com/PpmZR9cXf6
— ANI (@ANI) March 8, 2025