फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhuri dixit kriti sanon vikrant massey reached iifa and speak about iifa

IIFA 2025: माधुरी ने आईफा को बताया परिवार, कृति बोलीं खबराहट हुई खत्म, विक्रांत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली

Sun, 09 Mar 2025 09:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

IIFA 2025: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 25वें संस्करण में पहुंचकर कई सितारों ने अपनी बात रखी है। बॉलीवुड स्टार्स यहां पहुंचकर बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
Madhuri dixit kriti sanon vikrant massey reached iifa and speak about iifa
माधुरी विक्रांत कृति - फोटो : फोटो- अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) का 25वां आयोजन जारी है। यहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। कई सितारों ने बेहतरीन ड्रेस में ग्रीन कारपेट पर अपने जलवे दिखाए हैं। इस मौके पर कई सितारों ने आईफा के आयोजन पर अपनी बात रखी है। साथ ही इन लोगों ने अपनी फिल्म के बारे में भी बात की है। आइए जानते हैं इन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: IIFA Green Carpet: आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार, स्टाइलिश अंदाज में दिखे करीना-शाहिद
विज्ञापन

कामयाब हुई कृति सेनन की फिल्म
25वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) पर अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा, 'आईफा पुरस्कार एक समारोह है। 'दो पत्ती' के लिए घबराहट अब खत्म हो गई क्योंकि फिल्म सबको पसंद आई। अब मैं उत्साहित हूं क्योंकि ये काफी कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। मैं अभी 'तेरे इश्क में' के लिए शूटिंग कर रही हूं। दिल्ली में इसकी शूटिंग चल रही है सभी मेरे वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। ये बहुत ही सुंदर फिल्म है कुछ ऐसा जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया। मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं।'

माधुरी दीक्षित को परिवार जैसा लगता है आईफा
आईफा अवॉर्ड में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा 'मुझे हमेशा अच्छा लगता है। आईफा परिवार की तरह है। जब हम यहां आते हैं तो खूब मजे करते हैं। आईफा लगातार मजबूत होता जा रहा है और इसने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का शानदार प्रतिनिधित्व किया है। हम कई देशों में गए, लेकिन 25वीं सालगिरह पर राजस्थान आए। यह हमारे लिए बहुत अच्छा है और जयपुर बहुत अच्छा शहर है। यहां खूबसूरती, डांस, रंग और संगीत सब है। यह आदर्श है।'
विज्ञापन

आईफा में नामांकित होना विक्रांत मैसी के लिए सौभाग्य
25वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) पर विक्रांत मैसी भी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा 'यह आईफा अवॉर्ड की 25वीं सालगिरह है। इस बार आईफा अपने घर आया है और इसका आयोजन राजस्थान के जयपुर में हो रहा है। मैं इससे बहुत खुश हूं। नामांकित होना बड़ी बात है। हम इसी बात का जश्न मना रहे हैं। सैभाग्य है कि मेरे साथ-साथ मेरे दोस्तों को भी नामांकित किया गया है। हम जीतें या न जीतें नामांकित होना सौभाग्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed