फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nora Fatehi Bobby Deol Shahid Kapoor and Karan Johar shares their experience on iifa 2025

IIFA 2025: विलेन बनकर बॉबी देओल को मिल रहा लोगों का प्यार, नोरा बोलीं- पहले घबराई थी

Sun, 09 Mar 2025 10:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

IIFA 2025: आईफा अवॉर्ड पर कई सितारे जयपुर पहुंचे हैं। इन्होंने यहां पहुंचकर खुशी का इजहार किया है। बॉलीवुड सितारों ने अपने काम के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Nora Fatehi Bobby Deol Shahid Kapoor and Karan Johar shares their experience on iifa 2025
नोरा बॉबी शाहिद - फोटो : फोटो- IIFA

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 25वें संस्करण में नोरा फतेही, करण जौहर, बॉबी देओल और शाहिद कपूर पहुंचे हैं। इन लोगों ने यहां पहुंचकर राजस्थान और अपने काम के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मौके पर क्या कहा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: IIFA: आईफा पहुंचकर माधुरी और कृति ने रखी अपनी बात, विक्रांत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
विज्ञापन

नोरा फतेही पहले घबराई थीं
डांसर नोरा फतेही ब्लैक शिमरी ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) पहुंची हैं। उन्होंने कहा 'परफॉर्म करने से पहले में ध्यान करूंगी, अभ्यास करूंगी और हाइड्रेट रहना पसंद करूंगी। मैं आप लोगों को देखकर बहुत खुश हूं। पहले मैं बहुत घबराई हुई थी लेकिन आप लोगों से मिलकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं ऊर्जा से भरी हुई हूं। मैं आज अपने नए गाने पर परफॉर्म करूंगी।
विज्ञापन

आईफा का हिस्सा रहे हैं करण जौहर
आईफा अवॉर्ड पर पहुंचे फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा 'आज हम यहां आईफा की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। यह ऐतिहासिक मौका है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस सफर का हिस्सा रहा हूं।'
विज्ञापन

बॉबी देओल को विलेन बनकर मिल रहा प्यार
राजस्थान के जयपुर पहुंचे बॉबी देओल ने कहा 'मैं बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर गया। मुझे यहां का खाना और लोग पसंद आए। यहां की मिट्टी में अलग खुशबू है। विलेन का रोल करके मुझे आप लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है।'

शाहिद कपूर को अच्छा लगता है डांस करना
आईफा पर पहुंचे शाहिद कपूर ने कहा 'डांस करना मेरे लिए मजेदार है। मैं अपने गानों के लिए डांस करूंगा और शायद वह आपको अच्छा लगे। मैंने यहां इतनी बार डांस किया है कि मुझे भी नहीं याद कि मैंने कितनी बार डांस किया है। मुझे खुशी है कि इस बार यह मेरे देश में हो रहा है। मुझे दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करना बहुत पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed