फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nita Ambani Pays Tribute To Ustad Zakir Hussain On His 75th Birth Anniversary Honours Several Legendary Artist

उस्ताद जाकिर हुसैन की 75वीं जयंती पर नीता अंबानी ने दी श्रद्धांजलि, इन दिग्गज कलाकारों को किया सम्मानित

Tue, 10 Mar 2026 02:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 10 Mar 2026 02:25 PM IST
सार

Zakir Hussain: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें खास अंदाज में याद किया। 

विज्ञापन
Nita Ambani Pays Tribute To Ustad Zakir Hussain On His 75th Birth Anniversary Honours Several Legendary Artist
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जाकिर हुसैन की 75वीं जयंती के इस अवसर पर नीता अंबानी ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


साथ ही संगीत जगत के बड़े कलाकार भी इस अवसर पर मौजूद रहे, जिन्होंने जाकिर हुसैन के संगीत को याद किया। कार्यक्रम में उन कलाकारों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने जाकिर हुसैन की विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

Nita Ambani Pays Tribute To Ustad Zakir Hussain On His 75th Birth Anniversary Honours Several Legendary Artist
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

संगीत के कलाकारों को किया सम्मानित 
नीता अंबानी ने मशहूर कलाकार हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडकर, शिवमणि और तौफीक कुरैशी को सम्मानित किया। नीता ने म्यूजिक के प्रति इन कलाकारों के समर्पण और कला में उनके योगदान की सराहना की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन और इन कलाकारों के बीच रहे गहरे रिश्ते को भी याद किया। साथ ही इस खास आयोजन को साकार करने में थिएटर निर्देशक फिरोज अब्बास खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे कार्यक्रम की खूबसूरती और बढ़ गई।

विज्ञापन

Nita Ambani Pays Tribute To Ustad Zakir Hussain On His 75th Birth Anniversary Honours Several Legendary Artist
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

2024 में हुआ था जाकिर हुसैन का निधन 
बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन 15 दिसंबर 2024 को हो गया था। वह एक फेफड़ों की बीमारी ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में लगातार परेशानी होती थी।

उनका अंतिम संस्कार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक कब्रिस्तान में किया गया था, जहां उनके परिवार, करीबी दोस्तों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

उस्ताद जाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को दुनियाभर के संगीत के साथ जोड़कर बेहतरीन म्यूजिक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed