फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nirmal Kapoor Death: Sanjay Kapoor gets emotional on Mother Nirmal Prayer Meet says shares photo will miss you

Nirmal Kapoor Prayer Meet: दादी की प्रार्थना सभा में भावुक हुए अर्जुन कपूर, संजय कपूर ने शेयर किया फोटो

Mon, 05 May 2025 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 May 2025 08:09 PM IST
सार

Anil-Sanjay Kapoor Mother Nirmal Kapoor Prayer Meet: निर्माता बोनी कपूर व अभिनेता अनिल-संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 02 मई को निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। आज सोमवार को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Nirmal Kapoor Death: Sanjay Kapoor gets emotional on Mother Nirmal Prayer Meet says shares photo will miss you
निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल व संजय कपूर की मां निर्मल कपूर इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार 02 मई को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं, आज सोमवार 05 मई को परिवार ने निर्मल कपूर के लिए प्रार्थना सभा रखी है। इस दौरान सबसे छोटे बेटे व एक्टर संजय कपूर मां को याद कर काफी भावुक हो गए। 

विज्ञापन


Aamir Khan: निर्मल कपूर के निधन के बाद बेटे अनिल से मिलने घर पहुंचे आमिर खान, गर्लफ्रेंड भी साथ नजर आईं

विज्ञापन

मां को याद कर भावुक हुए संजय
कपूर परिवार ने आज निर्मल कपूर की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की। संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो के साथ लिखा है, 'आप याद आओगी'।

विज्ञापन

बीते वर्ष मनाया था 90वां जन्मदिन
निर्मल कपूर का जन्म 27 सितंबर 1934 को हुआ। 02 मई 2025 को 90 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते वर्ष कपूर परिवार ने निर्मल कपूर के जन्मदिन पर भव्य आयोजन किया था। निर्मल कपूर की शादी निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई। दोनों की चार संतान हुईं। तीन बेटे- निर्माता बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर व संजय कपूर। एक बेटी- रीना कपूर। एक्टर अर्जुन कपूर ने भी दादी को याद करते हुए उनकी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।



Nirmal Kapoor Death: निर्मल कपूर ने पोते अर्जुन कपूर को लिखकर बताई थी दिल की ख्वाहिश, मगर नहीं हो सकी पूरी

 
विज्ञापन

फिल्मी सितारों ने दी कपूर परिवार का सांत्वना
निर्मल कपूर के निधन पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियां दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं। उनके अंतिम संस्कार में भी कई सेलेब्स शामिल हुए। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, सुहाना खान, रवीना टंडन, आमिर खान सहित तमाम सितारे कपूर आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed