Kapoor Family Tree: तीन बेटे, एक बिटिया और नाती-पोते, भरा-पूरा है निर्मल कपूर का परिवार, कौन-कौन हैं सदस्य?
Nirmal Kapoor Death: अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 02 मई को निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। उनके परिवार में कौन-कौन है जानते हैं...
विस्तार
निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निर्मल कपूर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर व निर्माता बोनी कपूर की मां थीं। बीते वर्ष ही निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। निर्मल कपूर का विवाह साल 1955 में अनिल कपूर के पिता और मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ। निर्मल और सुरिंदर कपूर ने बड़ी मेहनत से परिवार को सींचा और आज कपूर फैमिली का फिल्म जगत में अलग ओहदा है। आइए जानते हैं कपूर परिवार के सदस्यों के बारे में...
पहले यहां देखिए कपूर खानदान का फैमिली ट्री
सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के बच्चे
कपूर परिवार के मुखिया थे सुरिंदर कपूर, जिनका जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। निर्मल कपूर ब्याहकर सुरिंदर कपूर के घर आईं। दोनों के चार संतान हुईं। तीन बेटे-बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। एक बिटिया है रीना कपूर। निर्मल कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। वे सोनम कपूर, जान्हवी-खुशी और अर्जुन कपूर-अंशुला की दादी थीं।
बड़े बेटे बोनी कपूर का परिवार
बोनी कपूर, निर्मला और सुरिंदर कपूर के बड़े बेटे हैं। बोनी कपूर की दो शादियां हुईं। पहली शादी मौना शौरी से साल 1983 में हुई। हालांकि, 1996 में दोनों अलग हो गए। मौना और बोनी कपूर के दो बच्चे-एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी से रचाई। श्रीदेवी के साथ उनकी दो बेटियां-जान्हवी और खुशी कपूर हैं। बता दें कि मौना शौरी और श्रीदेवी दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं।
अनिल कपूर का परिवार
निर्मल और सुरिंदर कपूर के दूसरे बेटे अनिल कपूर चर्चित बॉलीवुड स्टार हैं। इनकी शादी 1984 में सुनीता कपूर से हुई। सुनीता और अनिल कपूर की दो बेटियां अभिनेत्री सोनम कपूर और प्रोड्यूसर रिया कपूर हैं और एक बेटा एक्टर हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम कपूर की शादी बिजनेसमैन हर्षवर्धन कपूर से हुई है। दोनों के एक बेटा वायु है। रिया की शादी निर्माता-निर्देशक करन बूलानी से हुई है।
संजय कपूर का परिवार
निर्मल और सुरिंदर कपूर के तीसरे नंबर के बेटे संजय कपूर हैं। इनकी पत्नी हैं महीप कपूर। दोनों की शादी साल 1997 में हुई। इनके दो बच्चे हैं, बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान कपूर। जहान इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वहीं शनाया फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू के लिए तैयार हैं।
रीना कपूर का परिवार
रीना कपूर की शादी संदीप मारवाह से हुई। रीना ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा। रीना और संदीप के दो बेटे- मोहित और अक्षय हैं। रीना के बेटे यानी अनिल-बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं, अक्षय एंटरप्रेन्योर हैं।
और पढ़ें:
Waves 2025: मंच से आमिर ने जताई खुशी, बोले- पहली बार किसी सरकार ने भारत को मनोरंजन में अगुआ बनाने की ठानी
WAVES Summit 2025: 'अगले दो साल में मैडॉक फिल्म्स ग्लोबल कंटेंट पर फोकस करेगा', वेव्स समिट में बोले दिनेश विजन
House Arrest: एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, 'हाउस अरेस्ट' में अश्लीलता दिखाने के लिए केस दर्ज