Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक आई सामने, गांधी-नेहरू-पटेल दिखे एक साथ
निर्माता निखिल आडवाणी की सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक सामने आ गई है। सीरीज स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य क्षणों के अलावा कुछ अनकही कहानियों को भी दर्शकों के सामने लाएगी।
विस्तार
फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित परियोजना ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस पॉलिटिकल ड्रामा में स्वतंत्रता आंदोलन, और ब्रिटिश द्वारा भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की अनकही कहानियां और महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया जाएगा। हिंदी सिनेमा शुरू से ही स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनाता आ रहा है। इन फिल्मों में विभाजन का दर्द भी देखने को मिला, स्वतंत्रता के लिए संघर्ष देखने को मिला और मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर देशभक्तों का बलिदान भी देखने को मिला। बॉलीवुड ने दर्जनों ऐसी फिल्म बनाई हैं। अब निर्माता निखिल आडवाणी इस मुद्दे पर वेब सीरीज के साथ हाजिर हो रहे हैं। उनकी इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।
ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिका
कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता पंडित जवाहर लाल नेहरू, चिराग वोहरा महात्मा गांधी और राजेन्द्र चावला सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
Panchayat 3 Release Date: आ गई 'पंचायत 3' की रिलीज डेट, फुलेरा गांव वाले इस दिन करेंगे दर्शकों का स्वागत
गांधी और पटेल को श्रद्धांजलि है सीरीज
सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्माता ने कहा कि यह सीरीज हमारे दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजली है, जिन्होंने साहसपूर्ण ढंग से आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
इस किताब पर आधारित है सीरीज
निर्माता ने आगे कहा कि हम सबको स्वतंत्रता के प्रमुख बलिदान और संघर्षों के बारे में पता है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई, लेकिन इन बड़े संघर्षों और बलिदानों के बीच भी कुछ है। बता दें कि यह सीरीज लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर की किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ पर आधारित है। सीरीज जल्द ही सोनी लिव पर प्रसारित होगी।
Sridevi-Janhvi: अब श्रीदेवी के पहले घर में एक रात के लिए ठहर सकेंगे लोग, जल्दी से बना लीजिए अपना प्लान