फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Now people will be able to stay in Sridevi first house in chennai for one night also meet Janhvi Kapoor

Sridevi-Janhvi: अब श्रीदेवी के पहले घर में एक रात के लिए ठहर सकेंगे लोग, जल्दी से बना लीजिए अपना प्लान

Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
सार

श्रीदेवी ने बरसों पहले चेन्नई में एक घर खरीदा था। यह उनका पहला घर था, जिसे उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने के बाद खरीदा था। अब लोग श्रीदेवी के इस घर में किराए पर रह सकते हैं।

विज्ञापन
Now people will be able to stay in Sridevi first house in chennai for one night also meet Janhvi Kapoor
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीदेवी के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर अपनी मां को खूब याद करती हैं। वह अक्सर अपनी मां से जुड़े पुराने किस्से और उनके साथ बिताए खास पलों को सुनाती रहती हैं। इसी सिलसिले में अब एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर श्रीदेवी और जान्हवी कपूर के फैंस गदगद हो उठेंगे और अगर आपका सपना किसी सुपरस्टार के घर में ठहरने का है, फिर तो यह आपके ही काम की खबर है।

विज्ञापन


श्रीदेवी के पहले घर में रह पाएंगे लोग
दरअसल, श्रीदेवी ने बरसों पहले चेन्नई में एक घर खरीदा था। यह उनका पहला घर था, जिसे उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने के बाद खरीदा था। जान्हवी के लिए यह घर बेहद खास है। यहां उनका बचपन बीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब लोग श्रीदेवी के इस घर में किराए पर रह सकते हैं। इसे एयर बीएनबी ने 11 मशहूर प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल किया है। मालूम हो कि घर के रखरखाव और लीकेज की समस्या के चलते श्रीदेवी और बोनी को घर छोड़ना पड़ा था। हालांकि, श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी ने घर की मरम्मत करा दी थी।
विज्ञापन


Hari Hara Veera Mallu Teaser X Review: यूजर बोले- 1,000 करोड़ की होगी कमाई, तलवारबाजी देख खड़े हो गए रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को मिलेगा रहने का मौका
श्रीदेवी का हर एक फैन उनके घर में रहना पसंद करेगा, लेकिन इसमें एक पेंच है। केवल कुछ ही एयर बीएनबी यूजर्स इसमें एक रात के लिए ठहर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को जान्हवी कपूर से भी बात करने का मौका मिलेगा। इस घर में श्रीदेवी की बनाई पहली पेंटिंग भी मौजूद है। लोग कोरोना लॉकडाउन के दौरान जान्हवी और खुशी कपूर की बनाई पेंटिंग को भी देख पाएंगे। 

Dharmendra-Hema: हेमा मालिनी-हीमैन की शादी को हुए 44 साल, ईशा ने खूबसूरत संदेश के साथ दी मम्मी-पापा को बधाई

जान्हवी की आने वाली फिल्में
जान्हवी जूनियर की आने वाली फिल्मों में ‘देवरा’ का पहला भाग है। इस फिल्म से वह तेलुगु में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। इसमें फिर एक बार जान्हवी और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म पहले 19 अप्रैल को  रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख को आगे खिसका दिया गया था। 

गोविंदा की भांजी ने क्रिश्चियन धर्म अपनाने पर मांगी माफी, बोलींं- कट्टर हिंदू हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed