फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nidhi Agarwal is ready to comback to Bollywood actress will make OTT debut with Aikido A Revenge Drama

Nidhi Agarwal: बॉलीवुड में वापसी को तैयार है निधि अग्रवाल, इस फिल्म से करेंगी ओटीटी डेब्यू

Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM IST
सार

निधि इस साल साउथ में पवन कल्याण के साथ पीरियड फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और प्रभास के साथ 'राजा साब' में नजर आएंगी। अभिनेत्री इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 

विज्ञापन
Nidhi Agarwal is ready to comback to Bollywood actress will make OTT debut with Aikido A Revenge Drama
निधि अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री निधि अग्रवाल एक बार फिर से हिंदी सिनेमा में नजर आने वाली हैं। निधि साल 2017 में टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं दिखा सकी। इसके बाद निधि ने साउथ सिनेमा का रूख कर लिया। साउथ में निधि ने कई सफल फिल्मों में काम किया। अब एक बार फिर निधि हिंदी सिनेमा में एक नए मौके के साथ वापसी को तैयार हैं।

विज्ञापन

 

कमबैक को लेकर निधि ने क्या कहा?

गौरतलब है कि निधि इस बार बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी पर नजर आएंगी। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की 'अकीडो: ए रिवेंज ड्रामा' से निधि अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जयसवाल ने किया है। हिंदी सिनेमा में वापसी को लेकर निधि ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं इतनी अच्छी स्क्रिप्ट को मना नहीं कर सकी। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं खुद देखना पसंद करती हूं। ऐसे में जब प्रेरणा ने मुझे इस फिल्म के लिए फोन किया तो मैंने तुरंत कहा हां कह दिया'। हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर निधि ने कहा, 'मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थी, जो मुझे पसंद आए। यह चीज मुझे प्रेरणा की फिल्म में मिली'।

Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल साउथ की इन फिल्मों में आएंगी नजर

निधि ने आगे कहा, 'वर्तमान में मैं तीन तेलुगु, तमिल और हिंदी तीनों इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। एक छोटे से ब्रेक के बाद और दक्षिण में अच्छा काम करने के बाद मैं हिंदी फिल्मों में वापस आ गयी हूं। तेलुगु में मैं फिलहाल पवन कल्याण के साथ एक पीरियड फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और प्रभास के साथ 'राजा साब' में काम कर रही हूं। इन दोनों में मैं मुख्य भूमिका निभा रही हूं, जो इसी साल रिलीज होंगी'।

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने मौजूदा समय में बन रही हिंदी फिल्मों पर कसा तंज, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed