फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मालदीव में छुट्टियां मना रहीं निया शर्मा? शेयर कीं तस्वीरें; फैंस ने पूछा- 'साथ कौन है'?

Wed, 29 Jul 2026 07:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

Nia Sharma Photos: अभिनेत्री निया शर्मा अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने कुछ ग्लैमरस फोटोज साझा किए हैं, जो उनकी मालदीव वेकेशन से हैं।

विज्ञापन
Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निया शर्मा मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री मायानगरी की भागदौड़ से दूर वहां सुकून भरे पल बिता रही हैं। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। उन्होंने अपनी कुछ स्टाइलिश फोटोज पोस्ट की हैं। मगर, तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours
निया शर्मा के साथ मिस्ट्री मैन कौन? - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

तस्वीरों में निया के साथ कौन है शख्स?
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालदीव वेकेशंस की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। मगर, इन तस्वीरों के बाद उनकी निजी जिंदगी पर चर्चा शुरू हो गई है। फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद निया से सवाल किए जा रहे हैं। दरअसल, साझा की गईं फोटोज में निया के साथ एक शख्स नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

फैंस ने पूछा कौन है साथ?
तस्वीरों में निया समुद्र और प्राकृतिक हरे-भरे नजारों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं। उन्होंने वहां साइकिलिंग की। वहीं, कुछ फोटोज में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है। इस पर लोगों की नजर ठहर गई हैं और निया से सवाल पूछा जा रहा है, 'आखिर साथ में यह लड़का कौन है'?

विज्ञापन

Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

निया के अफेयर को लेकर लगी अटकलें!
वहीं, कुछ नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ये निया शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह हैं। अभिनेत्री उन्हीं के साथ मालदीव घूमने गई हैं? निया शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। निया शर्मा और सिकंदर के लिंकअप की अफवाहों को लेकर यूं ही काफी कयास लगाए जा रहे थे, हालिया तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।

Nia Sharma Enjoying Vacations in Maldives with Rumoured Boyfriend Shares Cosy Photos fueling Dating Rumours
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

फैंस ने पूछा- 'डेटिंग रूमर्स सच थीं'?
पोस्ट के साथ निया शर्मा ने कैप्शन लिखा है, 'मालदीव में गोल्डन आवर का पीछा और पिंक बग्गी की सवारी। यहां बहुत अच्छी मेहमाननवाजी हुई। रेत पर मेरे खुश रहने के निशान छूटे हैं। वहीं, यूजर्स निया से मजेदार सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'तो क्या आपने सॉफ्ट लॉन्च कर दिया'? वहीं, कुछ लिख रहे हैं, 'आपको इतना खुश देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed