फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic

New Year 2026: नए साल में बॉलीवुड पर फिर छाएगा रोमांस, रिलीज होंगी ये रोमांटिक फिल्में

Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
सार

Romantic Movies Releasing in 2026: बीते कुछ वर्षों में दर्शकों ने सिर्फ एक्शन और थ्रिलर ही नहीं, बल्कि इमोशनल और रोमांटिक कहानियों को भी खुलकर अपनाया है। यही वजह है कि इस साल भी फिल्ममेकर्स ने रोमांस को नए अंदाज में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
नया साल 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 अब विदा ले चुका है और नया साल 2026 दस्तक दे चुका है। हर नए साल के साथ सिनेमा प्रेमियों की उम्मीदें भी नई होती हैं। खासकर रोमांटिक फिल्मों के दीवानों के लिए 2026 बेहद खास साबित होने वाला है। आने वाला साल प्यार, इमोशन और दिल छू लेने वाली कहानियों से भरपूर रहने वाला है, जहां बड़े सितारों के साथ-साथ फ्रेश जोड़ियां भी पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं इस साल कौन-कौन सी बड़ी रोमांटिक फिल्में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
डकैत: ए लवस्टोरी
सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की, जिसमें पहली बार एक नई और चर्चित जोड़ी नजर आने वाली है। ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ के जरिए अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि इमोशनल बैकग्राउंड और दमदार कथानक के साथ दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है। ईद 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टॉक्सिक
वहीं, 2026 में यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस की झलक भी देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इसमें यश पहली बार बॉलीवुड और साउथ की चर्चित अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: किसी ने चुना जैसलमेर, किसी ने गोवा; श्वेता त्रिपाठी से लेकर कृतिका कामरा तक सेलेब्स ऐसे मना रहे नया साल
विज्ञापन

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम@varundn
है जवानी तो इश्क होना है
रोमांटिक ड्रामा के शौकीनों के लिए वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। इस फिल्म में वरुण पहली बार पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हल्के-फुल्के रोमांस और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लेकर आएगी।

 

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
तू मेरी जिंदगी है - फोटो : एक्स
तू मेरी जिंदगी है
इसके अलावा, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी भी 2026 में बड़े पर्दे पर रोमांस करती दिखेगी। लंबे समय से जिस जोड़ी का इंतजार फैंस कर रहे थे, वह ‘तू मेरी जिंदगी है’ के जरिए पूरा होने जा रहा है। यह फिल्म युवा दर्शकों के दिलों को छूने की पूरी क्षमता रखती है।

 

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
चांद मेरा दिल
धर्मा प्रोडक्शन की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी नए साल की खास पेशकश होगी। लक्ष्य और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आएगी। वहीं, इमरान हाशमी अपनी चर्चित फिल्म के सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ एक बार फिर रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे, जो पुराने फैंस के लिए खास तोहफा होगी।

 

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
सिला - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
सिला
साल 2026 में रिलीज होने वाली रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सिला’ भी खास जगह बना रही है। 2025 में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के जरिए रोमांटिक छवि में नजर आए हर्षवर्धन, इस बार एक नई प्रेम कहानी के साथ दर्शकों के सामने होंगे। फिल्म में उनके साथ सादिया खतीब लीड रोल में दिखाई देंगी, जिनके साथ उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इस रोमांटिक ड्रामा में प्यार के साथ इमोशनल उतार-चढ़ाव भी अहम भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में करणवीर मेहरा निगेटिव किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बना देगा।

 

new year 2026 upcoming romantic movies chand mera dil tu meri zindagi hai toxic
लाइका-लाइकी - फोटो : एक्स
लाइका-लाइकी
वहीं, नई पीढ़ी के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लाइका-लाइकी’ भी 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के जरिए राशा थडानी बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी, जबकि उनके अपोजिट ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा दिखाई देंगे। फिल्म युवा प्रेम, दोस्ती और रिश्तों की जटिलताओं को नए अंदाज में पेश करेगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन स्टारकास्ट और कहानी की थीम को देखते हुए यह फिल्म यंग ऑडियंस के बीच खासा क्रेज पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed