फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   netflix Squid game accused of copying from Luck was soham shah film inspired by a French movie 13 Tzameti

Squid Game-Luck: 'लक' से कॉपी की गई है 'स्क्विड गेम'? अब खुद सोहम शाह की फिल्म पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप!

Fri, 20 Sep 2024 10:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

सोहम शाह ने आरोप लगाया कि हिट शो ने उनकी 2009 की हिंदी फिल्म 'लक' की कहानी कॉपी की है। अब खुद उनकी फिल्म पर एक फ्रेंच फिल्म से कहानी चुराने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
netflix Squid game accused of copying from Luck was soham shah film inspired by a French movie 13 Tzameti
स्क्विड गेम-सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता सोहम शाह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने नेटफ्लिक्स और हिट सीरीज 'स्क्विड गेम' के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के खिलाफ कंटेंट चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया। सोहम शाह ने आरोप लगाया कि हिट शो ने उनकी 2009 की हिंदी फिल्म 'लक' की कहानी कॉपी की है। दोनों की कहानी में काफी हद तक की समानताएं हैं। हालांकि, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि खुद सोहम शाह की 'लक' किसी दूसरी फिल्म से प्रेरित है।

विज्ञापन

इस फिल्म की कॉपी है 'लक'
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब सोहम फिल्म बना रहे थे तो उन्होंने टीम से कहा कि उन्होंने 2005 की फ्रेंच फिल्म 13 तजमेटी का संदर्भ दिया है। ऐसा नहीं है कि इस तरह की कहानी पहले नहीं बनी थी। लक के कई दृश्यों ने अन्य फिल्मों से भी प्रेरणा ली। वास्तव में जब फिल्म रिलीज हुई तो इस बारे में अफवाहें उड़ीं कि यह 2007 की एक्शन फिल्म द कंडेम्ड की कॉपी है, जिसका उस समय सोहम ने खंडन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म से भी मिलती है 'लक' की कहानी
इसके अलावा रिपोर्ट में मिलते-जुलते विषय पर आधारित एक और फिल्म की ओर इशारा किया। यह फिल्म है अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अभिनीत 1987 की फिल्म द रनिंग मैन, जो एक भविष्य के गेम शो के बारे में थी, जिसमें हत्यारे प्रतिभागियों का पीछा करते हैं। लक की कहानी भी इस फिल्म से काफी मेल खाती है। सोहम का इस मामले में कहना है कि चूंकि मामला न्यायालय में है, इसलिए इस पर कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।'

विज्ञापन

'लक' की कहानी
सोहम शाह की ओर से दायर किए गए मुकदमे में दावा किया गया है कि 'स्क्विड गेम' की कहानी 'लक' को बारीकी से दर्शाती है। 'लक' की बात करें तो इमरान खान, संजय दत्त और श्रुति हासन अभिनीत यह फिल्म कर्ज में डूबे लोगों के एक समूह के बारे में है, जो बड़ी रकम जीतने के मौके के लिए प्रतिस्पर्धी खेलों की एक सीरीज में शामिल हो जाते हैं। वहीं नेटफ्लिक्स ने इन दावों का खंडन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed