Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Decides Against Releasing Fawad Khan And Mahira Khan Series In India Amid Controversy

जो बचे हैं संग समेट लो: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, विरोध के बाद OTT प्लेटफॉर्म का बड़ा फैसला

Sun, 29 Nov 2026 04:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

  • Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' इन दिनों चर्चा में है। 
  • अब इस सीरीज के भारत में रिलीज होने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला और इस पर नया अपडेट क्या है। 

विज्ञापन
Netflix Decides Against Releasing Fawad Khan And Mahira Khan Series In India Amid Controversy
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और माहिरा खान की आगामी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। ये सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी। लेकिन अब इसकी रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन


ओटीटी प्लेटफॉर्म का बड़ा फैसला
भारत में इस सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को निराशा हो सकती है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने इस पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज भारतीय दर्शकों के लिए प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने यह फैसला सरकार की ओर से 2025 में जारी की गई उस एडवाइजरी के बाद लिया है, जिसमें पाकिस्तानी मूल के कंटेंट को लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई संगठनों ने भी इस सीरीज की रिलीज का विरोध किया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स की टीम इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थी। इसके बाद सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं, इसे नेटफ्लिक्स के आगामी कंटेंट की सूची से भी हटा दिया गया है।

हालांकि, भारत में कई अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी कंटेंट उपलब्ध है, लेकिन नेटफ्लिक्स का यह फैसला दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए लिया गया है।
Trending Videos

Netflix Decides Against Releasing Fawad Khan And Mahira Khan Series In India Amid Controversy
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर रिलीज होने के बाद शुरु हुआ था विरोध
दरअसल, नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत में इसका विरोध शुरू हो गया था।

भारत के दो फिल्म संगठनों- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सीरीज पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसे भारत में बैन करने की मांग की।

Netflix Decides Against Releasing Fawad Khan And Mahira Khan Series In India Amid Controversy
'जो बचे हैं संग समेट लो' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'जो बचे हैं संग समेट लो' की कहानी?
  • 'जो बचे हैं संग समेट लो' को मोमिना दुरैद ने बनाया, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है।
  • इस सीरीज को बनने में करीब आठ साल लगे हैं।
  • यह सीरीज पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के साल 2013 में आए इसी नाम के चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित है। 
  • सीरीज में 6 प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी।
  • सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान और सनम सईद के अलावा अहद रजा मीर, इक़रा अजीज, हानिया आमिर और हमजा अली अब्बासी जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

Netflix Decides Against Releasing Fawad Khan And Mahira Khan Series In India Amid Controversy
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कंटेंट पर लगी थी रोक
  • गौरतलब है कि साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर रोक लगा दी गई थी।
  • इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी अपने सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया था।
  • पिछले साल दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष के बाद भारत सरकार ने देश में यूट्यूब पर पाकिस्तानी कंटेंट की पहुंच को भी ब्लॉक कर दिया था।

ये भी पढ़ें- ईठा: फिल्म के प्रमोशन के दौरान भावुक हुईं अक्षरा सिंह, श्रद्धा कपूर की बातों ने छुआ दिल; वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed