फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui wears Black Band reacted on pahalgam attack

Nawazuddin Siddiqui: हाथ पर काली पट्टी बांधे नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पहलगाम हमले पर भी दी प्रतिक्रिया

Fri, 25 Apr 2025 10:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Apr 2025 10:38 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui Striking Black Band: अभिनेता नवाजुद्दीकी ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया दी है। वह हाध में काली पट्टी बांधे नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके अंदर गुस्सा है बहुत ज्यादा गुस्सा है।
 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wears Black Band reacted on pahalgam attack
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्दी ही फिल्म 'कोस्टाओ' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब मिडिया के सामने आए तो लोग उन्हें देखकर हैरान थे। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नवाजुद्दीन ने अपनी बांह पर एक काली पट्टी बांधी। इस पर लोगों का ध्यान गया। माना जा रहा है कि यह पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक और एकजुटता का प्रतीकात्मक संकेत था।

विज्ञापन
Trending Videos

नवाजुद्दीन के अंदर गुस्सा है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी काली शर्ट और सफेद-काले चेक वाला सूट पहने थे। उन्होंने हाथ में काली पट्टी बांधी हुई थी। इंडिया टुडे से बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने इस दुखद घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा 'यह अभी हाल ही में हुआ और तब से यह हमारे दिमाग में है। जो कुछ हुआ, उसके लिए हमारे अंदर बहुत गुस्सा है। बहुत दुख भी है।'
यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद से सदमे में हैं गायक, एक ने रद्द किया लाइव कॉन्सर्ट तो दूसरे ने टिकट बिक्री की बढ़ाई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui wears Black Band reacted on pahalgam attack
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

सरकार से है उम्मीद
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है और इस तरह के गुस्से को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, तो नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, 'हमारे अंदर गुस्सा है, बहुत ज्यादा गुस्सा है लेकिन हम क्या कर सकते हैं? हमें अपनी सरकार पर भरोसा है। वे पहले से ही कार्रवाई कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।'
यह खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal: भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

विज्ञापन

22 अप्रैल को हुआ आतंकवादी हमला
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। हथियारबंद आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां चलाईं। हमले के बाद से पूरा देश सदमे और शोक में डूब गया। मनोरंजन जगत के कई सदस्यों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट साझा किया, जिसमें इसे देश के लिए "काला दिन" बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed