फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   navya-nair-fined-in-australia-for-carrying-jasmine-flowers-melbourne-airport-incident

Navya Nair: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अभिनेत्री को भरना पड़ा जुर्माना, छोटी सी गलती के चलते लगी चपत

Mon, 08 Sep 2025 06:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 08 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

 Navya Nair fined over Rs 1 lakh: साउथ की मशहूर अभिनेत्री नव्या नायर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में बड़ी मुसीबत में पड़ गई। एक्ट्रेस की छोटी सी गलती के लिए उन पर 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना लग गया।

विज्ञापन
navya-nair-fined-in-australia-for-carrying-jasmine-flowers-melbourne-airport-incident
नव्या नायर - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नव्या नायर हाल ही में उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कड़ा जुर्माना भरना पड़ा। यह मामला किसी शूटिंग या विवाद से जुड़ा नहीं बल्कि महज जैस्मिन के फूल ले जाने से जुड़ा था। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


मेलबर्न एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई
दरअसल, नव्या नायर जब मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं तो अधिकारियों ने उनके पास से मिले जैस्मिन फूलों के चलते उन्हें रोक लिया। ऑस्ट्रेलिया के कड़े बायोसेक्योरिटी कानून के मुताबिक यात्रियों को किसी भी तरह का पौधा, फूल या बीज ले जाने पर उसे घोषित करना जरूरी होता है। चूंकि नव्या ने इसे घोषित नहीं किया था, इस वजह से उन पर लगभग 1.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की मां पर ये क्या बोल गईं कुनिका? नॉमिनेशन टास्क में खुली रिश्तों की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का दिया तोहफा बना मुसीबत
नव्या नायर ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पूरे अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह कोच्चि से रवाना हो रही थीं, तो उनके पिता ने उन्हें जैस्मिन फूल दिए थे। उनका प्लान था कि फूलों को दो हिस्सों में बांटकर एक को वो अपने घर में रख देंगी और दूसरा अपने बैग में रख लेंगी। बस इसी के बाद उन्हें भारी जुर्माना चुकाना पड़ा।


View this post on Instagram

A post shared by Navya Nair (@navyanair143)




'कानून की जानकारी न होना बहाना नहीं'
नव्या नायर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कानून की जानकारी न होना किसी भी स्थिति में बचाव का आधार नहीं हो सकता। उन्होंने माना कि यह उनके लिए एक सीखने वाला अनुभव है। अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह ओणम के पारंपरिक परिधान में जैस्मिन फूल लगाए नजर आईं। शुरू में उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'जुर्माना भरने से पहले का ड्रामा', लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदलकर सिर्फ एक फूल वाले इमोजी से अपडेट कर दिया।

ओणम उत्सव में शामिल होने पहुंचीं नव्या
नव्या नायर को इस बार मेलबर्न में आयोजित ओणम समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह घटना उन्हें हमेशा याद रहेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भविष्य में किसी भी देश में जाने से पहले वह नियमों को ध्यान से पढ़ेंगी ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed