फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Navratri Special Dhvani Bhanushali Exclusive Singer Says Music Brings Light To Everyone How To Become Happy

Navratri Special: ‘संगीत ही है जीवन की असली रोशनी’, ध्वनि भानुशाली ने बताया कैसे बनी रहती हैं सकारात्मक

Thu, 25 Sep 2025 08:12 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:12 AM IST
सार

Dhvani Bhanushali Interview: इस नवरात्रि अमर उजाला आपके लिए 9 दिन, 9 कलाकारों की 9 कहानियां लेकर आएगा। हर दिन एक देवी को समर्पित होगा। आज नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा: ब्रह्मांड में उजाले और जीवन की शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं। इस अवसर पर हमने ध्वनि भानुशाली से बात की।

विज्ञापन
Navratri Special Dhvani Bhanushali Exclusive Singer Says Music Brings Light To Everyone How To Become Happy
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन पॉप सिंगर और एक्ट्रेस ध्वनि भानुशाली आलोचनाओं के बावजूद खुद को मजबूत बनाए रखती हैं। अमर उजाला से बातचीत में ध्वनि ने बताया कि उन्होंने अपने भीतर की रोशनी से डर और मुश्किलों को कैसे हराया। पढ़िए ध्वनि की कहानी, उन्हीं की जुबानी…

विज्ञापन

बारिश के बावजूद चार हजार लोग नाच रहे थे
‘अपने अंदर के उजाले की बात करूं तो मुझे एक किस्सा याद आता है। बेंगलुरु में मेरा एक कॉन्सर्ट था। वहां बहुत बारिश हो रही थी इसके बावजूद, करीब 3 से 4 हजार लोग नाच रहे थे और मुझे चीयर कर रहे थे। उनकी एनर्जी इतनी जबरदस्त थी कि ऐसा लगा जैसे हर तरफ उजाला फैल रहा हो। उस पल मुझे लगा कि जब हमारी एनर्जी सही जगह लगे, तो यह जिंदगी को और खूबसूरत बना देती है।'

विज्ञापन

नवरात्रि हमेशा से मेरे लिए खास रही है
‘यही एहसास मुझे नवरात्रि के वक्त भी होता है। नवरात्रि हमेशा से मेरे लिए खास रही है। मैंने कभी नवरात्रि का कॉन्सर्ट नहीं किया, लेकिन गरबा कई बार खेला है। भीड़ के साथ नाचते हुए जो खुशी और एनर्जी मिलती है, वह किसी जादू से कम नहीं। इस बार मैं चाहती हूं कि स्टेज से ही पूरा उत्सव महसूस करूं और सभी के साथ वो खुशी बाटूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कमेंट और राय से प्रभावित हो जाती थी
‘करियर की शुरुआत में मैं हर कमेंट और राय से प्रभावित हो जाती थी। यह मेरी एनर्जी छीन लेती थी। लगता था कि हर किसी की उम्मीद पर खरा उतरना है। लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि मेरी ताकत कीमती है। इसे सही जगह लगाना जरूरी है - अपने गानों, कॉन्सर्ट्स और अपनी खुशी में। वही ताकत, जो पहले मुझे कमजोर करती थी, अब मेरी मजबूती बन गई है। अब तो सोचती हूं, ट्रोलिंग ही सही, कम से कम लोग मेरा नाम तो ले रहे हैं।’

Navratri Special Dhvani Bhanushali Exclusive Singer Says Music Brings Light To Everyone How To Become Happy
ध्वनि भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhvanibhanushali22

निडर होने का मतलब है अपनी रोशनी चमकने देना
‘मेरे लिए निडर होने का मतलब है कि अपनी रोशनी को चमकने दो, चाहे सामने कितनी भी मुश्किलें हों। हर दिन खुद से कहती हूं- आगे बढ़ो, अपनी राह रोशन करो और अपने सपनों की ओर चलो। यही तरीका है जिंदगी को खुश रखने का। मैंने यह भी सीखा है कि कभी-कभी छोटी-सी हिम्मत कुछ बोलना, किसी फैसले पर टिके रहना या रिस्क लेना, पूरा दिन बदल सकती है। हमारी सकारात्मकता दूसरों तक पहुंच सकती है और जिंदगी में जादू ला सकती है।’

संगीत ही रोशनी फैलाने का मेरा जरिया है
‘जब मैं परफॉर्म करती हूं तो खुद को सबसे ज्यादा जिंदा महसूस करती हूं। हर शो मेरे लिए पॉजिटिविटी और खुशी फैलाने का मौका है। मेरे लिए संगीत ही वह जरिया है, जिससे रोशनी सब तक पहुंचती है।’

यह खबर भी पढ़ेंः Navratri Special: 'हिम्मत का मतलब निडरता नहीं…’, सोना मोहापात्रा ने बताया क्या होती है असली ताकत

इस नवरात्रि मैं नतीजों की चिंता छोड़ना चाहती हूं
‘इस नवरात्रि मैं नतीजों की चिंता छोड़ना चाहती हूं। असली खुशी तो उसी प्रक्रिया में है, जब आप अपनी एनर्जी और रोशनी दूसरों से शेयर करते हो और हर दिन को रोशन बनाते हो।’

फैंस के लिए संदेश
‘मजबूत रहो, निडर रहो और हमेशा चमकते रहो। हर पल का जश्न मनाओ, अपनी अंदर की रोशनी को फैलाओ और जिंदगी का पूरा मजा लो। हमारी पॉजिटिविटी ही सबसे बड़ी ताकत है। इसे सही जगह इस्तेमाल करो, सब कुछ बदल जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed