फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

National Film Awards Live: कार्तिक-यामी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड; ‘आर्टिकल 370’ चुनी गई बेस्ट फिल्म

Tue, 22 Sep 2026 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Sep 2026 05:37 PM IST
खास बातें

National Film Awards 2026 Live News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन आज 22 सितंबर को हो रहा है।  आमतौर पर यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होता है। मगर, इस बार अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हो रही है। 

विज्ञापन
National Film Awards 2026 Live: 72nd National Film Awards Ceremony Winners and Latest Updates
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:34 PM, 22-Sep-2026

अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार  

अनंत नाग को पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
05:33 PM, 22-Sep-2026

'आर्टिकल 370' के लिए आदित्य धर को सम्मान

आदित्य धर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'आर्टिकल 370' के लिए आदित्य धर ने सम्मान ग्रहण किया। यह फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म चुनी गई।
विज्ञापन
05:31 PM, 22-Sep-2026

रणदीप हुड्डा को मिला सम्मान

रणदीप हुड्डा - फोटो : वीडियो ग्रैब
रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर रणदीप की पत्नी यह पल कैमरे में कैद करती नजर आईं।
05:28 PM, 22-Sep-2026

राजकुमार पेरियासामी हुए सम्मानित

'अमरण' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड राजकुमार पेरियासामी को दिया गया।
05:26 PM, 22-Sep-2026

कार्तिक आर्यन को मिला सम्मान

कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को अवॉर्ड दिया गया।


05:26 PM, 22-Sep-2026

यामी गौतम को सम्मान

कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
अभिनेत्री यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 22-Sep-2026

संजय मिश्रा को मिला सम्मान

संजय मिश्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक्टर संजय मिश्रा ने 'भक्षक' के लिए सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड ग्रहण किया।
05:22 PM, 22-Sep-2026

वायकोम विजयालक्ष्मी को मिला सम्मान

वायकोम विजयालक्ष्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वायकोम विजयालक्ष्मी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्हें अवॉर्ड सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया।
05:07 PM, 22-Sep-2026

विजय गांगुली को मिला सम्मान

विजय गांगुली - फोटो : वीडियो ग्रैब
मशहूर कोरियोग्राफर और रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली को 'स्त्री' के गाने 'आज की रात' की कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला है।
05:07 PM, 22-Sep-2026

मनोज मुंतशिर ने ग्रहण किया सम्मान

मनोज मुंतशिर को‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड जीता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed