फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   National Film Awards 2023 Winner Veteran Assamese actor-director Kulada Kumar Bhattacharya dies at 91

Kulada Kumar Bhattacharya: वरिष्ठ असमिया अभिनेता कुलदा कुमार भट्टाचार्य का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 02 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

Kulada Kumar Bhattacharya: असम के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सह निर्देशक कुलदा कुमार भट्टाचार्य का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की रात अपनी अंतिम सांस ली है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 
 

विज्ञापन
National Film Awards 2023 Winner Veteran Assamese actor-director Kulada Kumar Bhattacharya dies at 91
कुलदा भट्टाचार्य - फोटो : एक्स@himantabiswa

विस्तार

असम के वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक कुलदा कुमार भट्टाचार्य का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। अभिनेता के परिवार ने ये दुखद जानकारी दी है। अभिनेता की उम्र 91 वर्ष थी और वह पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाजरत अभिनेता सह निर्देशक ने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता को 'सकुंतला', 'लतीघाटी', 'चिकमिक बिजुली', 'मज रति केटेकी' और 'विलेज रॉकस्टार' सहित कई फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन


पार्थीव शव को आवास और सूर्या थिएटर लाया जाएगा
पुरस्कार विजेता अभिनेता पर्दे और रंगमंच के प्रभावी कलाकार थे। बीते कुछ दिनों से बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार की रात 8.20 बजे उन्होंने सदा के लिए दुनिया से विदा ले लिया। आज शनिवार को, भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को उनके आवास और फिर शहर स्थित सूर्या थिएटर में ले जाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अभिनेता ने अपनी कला के जरिए काफी सम्मान हासिल किया है, जिसे देखते हुए उनके सम्मान यात्रा में कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

Slumdog Millionaire: ऑस्कर विजेता 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को मंच पर किया जा रहा रूपांतरित, एआर रेहमान ने जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में जीता था सर्वश्रेष्ठ वॉयस ओवर पुरस्कार 
अभिनय के अलावा निजी जिंदगी में भी कुलदा कुमार भट्टाचार्य काफी संजीदा इंसान थे। उन्होंने समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। निर्देशक ने अपना शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया था। इस वजह से उनके पार्थीव शरीर को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी है। उम्र के इस पड़ाव पर वह अभिनय और फिल्मों में लगातार सक्रिय रहे थे। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री 'हतिबंधु' में अपनी आवाज के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ वॉयस ओवर पुरस्कार जीता था।

SRK Dialogues: शाहरुख खान ने पेश की दिल, दोस्ती और प्यार की मिसाल, इन 10 डायलॉग से बयां किए बड़े-बड़े जज्बात
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "मैं दिग्गज अभिनेता कुलदा कुमार भट्टाचार्य के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उनकी शक्तिशाली आवाज ने असमिया सिनेमा और रंगमंच को बहुत समृद्ध किया। मंच अभिनय और आकाशवाणी नाटकों में उनके उल्लेखनीय योगदान को पीढ़ियों तक संजोया जाएगा।" गुवाहाटी में जन्मे भट्टाचार्य असमिया फिल्म और थिएटर उद्योग में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी अनूठी शैली से कई असाधारण प्रदर्शन किया। इसके अलावा वह कई वर्षों तक ऑल इंडिया रेडियो और कई डॉक्यूमेंट्रीज के निर्माण से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे।

Video: 'बोलो जय श्री राम..,' भारतीय शख्स ने की सेलेना गोमेज से नारा लगाने की अपील, वायरल हुआ गायिका का रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed