फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nat Geo is paying homage to Steven Spielberg film Jaws 50th Anniversary making a Documentary Jaws @ 50

Jaws: स्पीलबर्ग की 'जॉज' पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री, जियो के शार्क फेस्ट 2025 में 'जॉज @50' का होगा प्रीमियर

Tue, 25 Jun 2024 01:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 25 Jun 2024 01:42 PM IST
सार

नेशनल ज्योग्राफिक हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉज' को सम्मानित करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने जा रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म और पीटर बेंचली के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
Nat Geo is paying homage to Steven Spielberg film Jaws 50th Anniversary making a Documentary Jaws @ 50
जॉज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के महान निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'जॉज' 20 जून 1975 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म स्टीवन स्पीलबर्ग की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। अब तक शार्क यानि व्हेल मछलियों पर जितनी फिल्में बनी हैं 'जॉज' उन सभी फिल्मों में बेस्ट मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल ज्योग्राफिक 'जॉज' के 50 साल पूरा करने की खुशी में अब एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण करने जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को तात्कालिक नाम 'जॉज @50' दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


'जॉज' के सम्मान में 'जॉज @50' 
नेशनल ज्योग्राफिक हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉज' को सम्मानित करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने जा रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म और पीटर बेंचली के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण नेशनल ज्योग्राफिक स्पीलबर्ग की एंबलिन डॉक्यूमेंट्रीज और नेडलैंड मीडिया के साथ मिलकर करने जा रही है। 


कृतिका को हुआ था शादी के बाद पछतावा, बिग बॉस में किया खुलासा

लॉरेंट बाउजेरो के निर्देशन में बनेगी 'जॉज @50'
'जॉज @50' का निर्देशन नेडलैंड मीडिया के लॉरेंट बाउजेरो करने वाले हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में 'जॉज' से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं को दिखाया जाएगा जो पहले कभी भी दर्शकों के सामने नहीं आया था। इस डॉक्यूमेंट्री में स्टीवन स्पीलबर्ग और  बेंचली के कई इंटरव्यू के हिस्सों को शामिल किया जाएगा जो फिल्म निर्माण और उपन्यास के बारे में होंगे। साथ ही साथ स्पीलबर्ग इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म से जुड़े कई अनदेखे फुटेज और फोटोग्राफी को भी साझा करेंगे। इसके अलावा महासागर के जीवों को कैसे बचाया जाए इस विषय में भी 'जॉज @50' पर बातें होंगी। 

The Girlfriend: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में कैमियो करेगी यह अभिनेत्री

जियो के सिग्नेचर समर इवेंट शार्कफेस्ट 2025 में होगा प्रीमियर 
नेट जियो के मुताबिक 'जॉज @50' समुद्री जीवन संरक्षण और समुद्री नीति अधिवक्ता वेंडी बेंचली के देख-रेख में बनाया जाएगा।  'जॉज @50' में समुद्र के इन विस्मयकारी प्राणियों के बारे में कई अनसुनी और अनदेखी बातें बताई जाएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर 2025 की गर्मियों में होगा। 'जॉज @50' को नेट जियो 'जॉज' की  50वीं वर्षगांठ पर नेट जियो के सिग्नेचर समर इवेंट शार्कफेस्ट में दिखाएगी। साथ ही साथ इसका प्रसारण डिज्नी प्लस और हुलु पर भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed