फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nani upcoming movie hit 3 trailer release date time and venue announced

Hit 3 Trailer Launch: नानी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3’ के ट्रेलर लॉन्च का एलान, जानें कब होगा रिलीज?

Sun, 13 Apr 2025 01:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 PM IST
सार

Hit 3 Trailer Launch: नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की भव्य तैयारी की है। आइए जानते हैं कब और किस समय रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर।

विज्ञापन
Nani upcoming movie hit 3 trailer release date time and venue announced
हिट 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-

विस्तार

साउथ फिल्मों के नेचुरल स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता नानी की आगामी फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' सिनेमाघरों में आने को तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने फैंस के लिए फिल्म का ट्रेलर जारी करने की घोषणा की है, जिसके लिए खास तैयारी की गई है। जानिए कब और कहां रिलीज होगा ट्रेलर?

विज्ञापन

इस तारीख और समय पर रिलीज होगा ट्रेलर
शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की भव्य तैयारी की है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आंध्र प्रदेश के वाइजैग शहर में आयोजित किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट का यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को वाइजैग शहर के संगम थिएटर में सुबह 10:30 बजे होगा। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के लिए ऑनलाइन सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इसके ट्रेलर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी, इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाया इतिहास का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले फिल्म के टीजर ने मचाया था धमाल
नानी के लुक ने टीजर में सभी दर्शकों को हैरान कर दिया था। फिल्म में नानी ने एक निर्दयी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो अपराधियों पर कोई दया नहीं दिखाता। कश्मीर की भयावह पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अर्जुन सरकार (नानी द्वारा अभिनीत) की कहानी बयां करता है, जो एक उग्र और निर्दयी अधिकारी है, जिसे एक सीरियल किलर का शिकार करने के लिए बुलाया जाता है।


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: बेटे के साथ हुए हादसे में मदद के लिए पीएम को दिया धन्यवाद, एक्टर बोले- जल्दी कार्यवाही..

कब रिलीज होगी फिल्म?
नानी के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, कोमली प्रसाद भी मुख्य भूमिका में होंगी। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह रोमांचक क्राइम थ्रिलर फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed