Pawan Kalyan: बेटे के साथ हुए हादसे में मदद के लिए पीएम को दिया धन्यवाद, एक्टर बोले- जल्दी कार्यवाही..
Pawan Kalyan: हाल ही में अभिनेता पवन कल्याण अपने छोटे बेटे मार्क को लेकर सिंगापुर से हैदराबाद पहुंचे। आग की घटना के बाद उनके बेटे की हालत में सुधार है। अब इस घटना में मदद को लेकर अभिनेता ने भारत के प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया है।
विस्तार
प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने अपने बेटे संग हुई घटना में भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जब उन्हें बेटे के स्कूल में आग लगने की खबर मिली, तब वे उत्तराखंड के आदिवासी क्षेत्र में 'आदवी थल्ली बाटा' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जिसमें सरकार द्वारा एक कार्यक्रम का उद्धाटन करना था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिंगापुर में लगी आग की घटना पर त्वरित कार्यवाही की गई। अभिनेता के कठिन समय में सिंगापुर अधिकारियों की मदद ने उन्हें संबल प्रदान किया। उन्होंने न केवल अपने बेटे बल्कि प्रभावित अन्य बच्चों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा अंत में अभिनेता ने इस भावुक समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री को दोबारा धन्यवाद दिया।
I extend my deepest gratitude to you, Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji, and @PMOIndia for the prompt and supportive response during the tragic fire incident at my son Mark Shankar’s summer camp in Singapore. The assistance provided through the Singapore authorities,…
विज्ञापन विज्ञापन— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) April 13, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: बेटे मार्क शंकर के साथ सिंगापुर से लौटे पवन कल्याण, एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
सिंगापुर से हैदराबाद लौटे पवन कल्याण
सिंगापुर में आग हादसे की खबर मिलते ही पवन कल्याण तुरंत सिंगापुर रवाना हो गए थे। उनके छोटे बेट मार्क शंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर करीब से नजर रखी गई। डॉक्टरों की मेहनत और परिवार का प्यार रंग लाया। मार्क ने जल्दी रिकवरी की और बीती रात वह अपने पिता पवन कल्याण और मां अन्ना लेजनेवा के साथ हैदराबाद पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय की खास पोस्ट, बोले- न भूला गया, न माफ किया गया
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
अभिनेता के काम की बात करें तो इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'हरि हर वीरमल्लु' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।