Bhagavanth Kesari: नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर 'भगवंत केसरी' का टीजर रिलीज, एक्शन स्टंट करते दिखे अभिनेता
टीजर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।
विस्तार
साउथ के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म भगवंत केसरी का टीजर लॉन्च किया गया है। यह फिल्म की टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी एक परफेक्ट ट्रीट है। टीजर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।
भगवंत केसरी का टीजर हुआ रिलीज
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी के हालिया रिलीज टीजर में अर्जुन रामपाल को एक शासक के रूप में दिखाया गया है, जो बालकृष्ण के साथ हॉर्न बजाता है, जिसका नाम नेलकोंडा भगवंत केसरी है। वीडियो स्लो-मोशन शॉट्स, पंच डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि नंदमुरी एक बार फिर अपनी ट्रेडमार्क फिल्म के साथ वापस आ गए हैं और फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।
अनिल रविपुड़ी ने सेट से साझा की तस्वीरें
फिल्म के निर्देशक अनिल रविपुड़ी ने ट्विटर बालकृष्ण के साथ सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बालकृष्ण। #भगवंस केसरी की शूटिंग के दौरान आपके साथ यह जर्नी इतनी यादगार है कि मैं इसे मैं याद बनाकर आगे के लिए रखना चाहता हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बेहतरीन चीजें आपसे सीखने को मिली।’
నటసింహం నందమూరి బాలకృష్ణ గారికి జన్మదిన శుభాకాంక్షలు 🤗
— Anil Ravipudi (@AnilRavipudi) June 10, 2023
The journey with you during the shoot process of #BhagavanthKesari is so memorable which I cherish for the rest of my life sir,
Learned many great things and humbled with your amazing treatment always❤️ #HappyBirthdayNBK pic.twitter.com/4xaze0x1l1
दशहरा के दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि यह फिल्म टॉलीवुड में अर्जुन रामपाल की पहली फिल्म है। फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा काजल अग्रवाल, श्री लीला एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक बाकी स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया है। फिल्म का संगीत एस थमन द्वारा रचित है।यह फिल्म दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर आने के बाद फैंस अब नंदमुरी बालकृष्ण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।