फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts

Nandamuri Balakrishna: प्रशंसकों के 'मन बलैया' हैं नंदमुरी बालकृष्ण, अभिनय से लेकर राजनीति तक रचे कीर्तिमान

Tue, 10 Jun 2025 07:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Jun 2025 07:39 AM IST
सार

Nandamuri Balakrishna Birthday: आज 10 जून को साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनय प्रतिभा उन्हें विरासत में मिली और इस विरासत को वे बखूबी बढ़ा रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण का आज जन्मदिन है। परदे पर उनकी अदाकारी का सिक्का चलता है। उनके अभिनय का ही दम है कि वे प्रशसंकों के बीच 'मन बलैया' नाम से लोकप्रिय हैं। नंदमुरी साउथ के बहुत ही समृद्ध और रसूख वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसका रुतबा अभिनय से लेकर राजनीति तक है। नंदमुरि ने भी परिवार की इस विरासत का मान बखूबी रखा है और इसे आगे बढ़ा रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन

Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एक्स @SitharaEnts

हैदराबाद में रहकर अभिनय से हुए रूबरू
नंदमुरी बालकृष्ण आज मंगलवार को 65 वर्ष के हो गए हैं। अभिनेता का जन्म 10 जून 1960 को एनटीआर और उनकी पत्नी बसवतारकम के घर हुआ। उनके पिता एनटीआर खुद भी तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे। इनके परिवार में पहले अभिनेता और फिर राजनीति का एक इतिहास रहा है। बालकृष्ण के पिता एनटीआर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे। नंदमुरी अपने पिता की छठी संतान हैं। नंदमुरी को पढ़ाई के लिए माता-पिता ने हैदराबाद भेजा था। वहां उन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वहीं पर वे पहली बार सिनेमा की इस बड़ी सी दुनिया से परिचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts
नंदमुरी - फोटो : अमर उजाला

पिता की फिल्म से किया अभिनय डेब्यू
नंदमुरी बालकृष्ण ने 1974 में एनटीआर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ततम्मा कला' से सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उस समय इस दिग्गज अभिनेता की आयु केवल 14 वर्ष थी। हालांकि 1984 में आई फिल्म 'सहसामे जीवथम' से नायक के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन संथाना भारती और पी वासु ने किया था। इस फिल्म के बाद इस दिग्गज कलाकार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने अपने शुरूआती दौर में ही तेलुगु सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। नंदमुरी ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। ऐतिहासिक, सामाजिक और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्मों में उनकी भूमिका ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई है।

विज्ञापन

Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

राजनीति में लगाई जीत की हैट्रिक
सिनेमा के अलावा बालकृष्ण आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुने गए विधायक भी हैं। राजनीति में उनके योगदान ने यह साबित किया है कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। इसके अलावा वह हैदराबाद स्थित बसवतारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष भी हैं। उनकी मां के नाम पर बना यह संस्थान हजारों लोगों को कैंसर पीड़ितों को किफायती इलाज प्रदान करने में इस संस्थान का काफी ज्यादा योगदान रहा है। इससे पहले उनके पिता नंदमुरी तारक रामाराव को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

Housefull 5 Day 4 Collection: चौथे दिन 100 करोड़ के दहलीज पर पहुंची ‘हाउसफुल 5’, जानें सोमवार को कितनी की कमाई

Nandamuri Balakrishna Birthday: Know About Famous Actor Career movies and life facts
'अखंड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

'अखंड 2' में नजर आएंगे नंदमुरी
नंदमुरी बालकृष्ण के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल जनवरी में उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' रिलीज हुई। वहीं वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, जिसका नाम है 'अखंड 2'। कल सोमवार को ही फिल्म का टीजर जारी किया गया। यह फिल्म 25 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। यह 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अखंड' का ही सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed