फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nana Patekar struggle story ashok saraf was giving him 5 rupees for massaging his feet

Nana Patekar: अशाेक सराफ के पैरों की मालिश के लिए नाना को मिले थे पांच रुपये, सुनाई संघर्ष के दिनों की कहानी

Thu, 29 May 2025 06:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 May 2025 06:22 PM IST
सार

Nana Patekar On Ashok Sharaf: नाना पाटेकर ने अशोक सराफ के साथ दोस्ती को लेकर एक बेहतरीन किस्सा शेयर किया है। किस्सा दिल छू लेने वाला है। आप भी पढ़ें।

विज्ञापन
Nana Patekar struggle story ashok saraf was giving him 5 rupees for massaging his feet
नाना पाटेकल, अशोक सराफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी सिनेमा ने कई दिग्गज कलाकार पैदा किए हैं। इसी में से एक हैं अशोक सराफ। उन्हें 'महानायक', 'अशोक सम्राट' और 'मामा' के नाम से जाना जाता है। बड़े पर्दे पर आने से पहले वह थियेटर में काम करते थे। मराठी सिनेमा में बेहतरीन फिल्में देने के साथ वह कई हिंदी फिल्मों जैसे- प्यार किया तो डरना क्या, कोयला, गुप्त, यस बॉस और सिंघम में नजर आए हैं। वह नाना पाटेकर के अच्छे दोस्त हैं। नाना पाटेकर ने उनसे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

अशोक सराफ ने नाना पाटेकर का सपोर्ट किया
अशोक सराफ ने नाना पाटेकर से पहले अपना करियर शुरू किया। दोनों ने थियेटर में कई शो एक साथ किए। जब नाना पाटेकर संघर्ष कर रहे थे, उस वक्त अशोक सराफ काफी मशहूर हो चुके थे। अशोक सराफ ने नाना पाटेकर को उनके संघर्ष के दिनों में सपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिश के लिए अशोक 5 रुपये देते थे
एक प्रोग्राम में नाना पाटेकर ने अशोक सराफ के साथ दोस्ती को लेकर एक किस्सा बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नाना पाटेकर ने बताया कि जब भी अशोक सराफ प्ले के लिए कहीं जाते थे, तो उससे पहले नाना पाटेकर उनके पैर और सर की मालिश करते थे। इसके बदले में अशोक उन्हें 5 रुपये देते थे।
यह खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: इस सीरीज से बढ़ा पंकज त्रिपाठी का बैंक बैलेंस, बताया- दूध देने वाली गाय

विज्ञापन

Nana Patekar struggle story ashok saraf was giving him 5 rupees for massaging his feet
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

खेल में जानबूझकर हार जाता थे अशोक
'हमीदाबाईची कोठी' प्ले से अशोक सराफ ने 250 रुपये कमाए जबकि नाना पाटेकर ने 50 रुपये कमाए थे। खाली समय में दोनों ताश खेलते थे। खेल में सराफ जान बूझकर हार जाया करते थे, ताकि वह नाना पाटेकर को कुछ पैसे दे सकें। नाना पाटेकर इसके बारे में जानते थे, लेकिन पैसों की तंगी की वजह से वह पैसे ले लेते थे।

अशोक ने नाना से अब तक नहीं मांगे पैसे
एक बार जब नाना पाटेकर को अचानक पैसों की जरूरत हुई तो अशोक नाना पाटेकर के घर ब्लैंक चेक लेकर गए। अशोक सराफ ने नाना पाटेकर से कहा कि उनके अकाउंट में 15000 रुपये हैं, आप जितने चाहें निकाल लें। नाना पाटेकर ने उस वक्त 3000 रुपये निकाले थे। अशोक सराफ ने आज तक वह पैसे नाना पाटेकर से नहीं मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed