फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi praise entertainment industry after Criminal Justice Season 4 success

Pankaj Tripathi: इस सीरीज से बढ़ा पंकज त्रिपाठी का बैंक बैलेंस, बताया- दूध देने वाली गाय

Thu, 29 May 2025 04:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 May 2025 04:02 PM IST
सार

Pankaj Tripathi Bank Balance Increased: पंकज त्रिपाठी क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 की कामयाबी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री से उनको कितना फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi praise entertainment industry after Criminal Justice Season 4 success
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में वकील बन कर आए हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें लोग पंकज त्रिपाठी की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच त्रिपाठी ने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एस शो ने उन्हें सिर्फ एक्टिंग करने का मौका नहीं दिया है बल्कि बहुत मदद की है। 

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी का बैंकबैलेंस बढ़ा
इंडिया टुडे से बातचीत में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उनकी भी तरक्की उनके किरदार की तरह इतने सालों में हुई है। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'हां, बैंकबैलेंस में सुधार हुआ है। मैं बस मजाक कर रहा हूं- लेकिन ऐसा हुआ है। वक्त के साथ-साथ आप ऐसी चीजों का तुजर्बा करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi praise entertainment industry after Criminal Justice Season 4 success
क्रिमिनल जस्टिस 4 - फोटो : यूट्यूब

दूध देने वाली गाय की तरह है इंडस्ट्री
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब कोई अच्छा कंटेट आता है तो फिल्म इंडस्ट्री कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक दूध देने वाली गाय की तरह है। जब तक यह दूध देती है तब तक हम दूध निकालते हैं। यह शो अभी चल रहे हैं। इसलिए हम काम कर रहे हैं। जिस दिन हम बोर हो जाएंगे या हमारे दर्शक बोर हो जाएंगे तो ये प्लेटफॉर्म खुद ही कहेगा, बस बहुत हो गया। तब तक हम कोशिश कर रहे हैं।' 
यह खबर भी पढ़ें: Criminal Justice X Review: मात्र 3 एपिसोड देखकर भड़के यूजर्स, जानें कैसी है पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4

विज्ञापन

अब लोगों को सुनने लगे हैं त्रिपाठी
अपनी काबिलियत के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने कुबूल किया कि उनके अंदर बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा 'मैं पहले मोटिवेशनल स्पीकर की तरह बात करता था। अब मैं महसूस करता हूं कि भारत में मोटिवेटड लोगों की कमी है, इसलिए अब मैं मोटिवेशन ढूंढने वाला व्यक्ति बन गया हूं। मैं अब ज्यादा सुनता हूं। मुझे लगता है कि मैंने बहुत ज्ञान दिया। लेकिन अब वक्त है लेने का। इस बदलाव ने मुझे शांत कर दिया। मुझे लगता है कि मैं अब कम इंटरव्यू दूं।'

क्रिमिनल जस्टिस को लेकर उत्साहित थे त्रिपाठी
'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन आ चुका है। फैंस इसका आनंद ले रहे हैं। लेकिन त्रिपाठी का कहना है कि जब यह शो शुरू हुआ था तो किसी ने भी इसके इतने चलने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा 'जब शो शुरू हुआ था तो किसी ने इसके इतने चलने की उम्मीद नहीं की थी। पहला सीजन बहुत अच्छा था। जब मैंने सुना कि इसे श्रीराम राघवन लिख रहे हैं तो मैं बहुत प्रभावित था। मैंने सोचा था कि यह बहुत मजेदार शो होगा। जैकी श्रॉफ और विक्रांत मेसी भी इसमें थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed