फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala will get married in Rajasthan next year As Per Reports Deets Inside

Naga-Shobhita: अगले साल राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला? विदेशों में भी तलाश रहे जगह

Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इस साल के अंत या फिर अगले साल मार्च 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के लिए राजस्थान में शादी करना भी एक विकल्प है। इसके अलावा दोनों मध्य प्रदेश और विदेशों में भी जगह देख रहे हैं।

विज्ञापन
Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala will get married in Rajasthan next year As Per Reports Deets Inside
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna

विस्तार

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों ने 8 अगस्त को सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की मंगनी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। दोनों सितारों की सगाई के बाद से फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इन्होंने अपनी शादी से जुड़ी किसी योजना का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा और शोभिता ने शादी के लिए दो संभावित तारीखें तय की गई हैं। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है।

विज्ञापन

विदेश में भी वेन्यू देख रहे नागा-शोभिता

हालांकि, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की ओर से इन खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इस साल के अंत या फिर अगले साल मार्च 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राजस्थान में शादी करना भी एक विकल्प है। मगर चैतन्य और शोभिता समारोह के लिए मध्य प्रदेश और विदेशों में भी वेन्यू देख रहे हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन

 

सगाई से पहले दोनों ने छुपाए रखा रिश्ता

अपनी सगाई से पहले तक शोभिता और नागा चैतन्य ने कभी भी सीधे तौर पर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हालांकि, साल 2022 में उनके डेटिंग की अफवाहें जरूर उड़ी थीं। मगर दोनों ने हमेशा अपनी लव लाइफ से जुडे सवाल को नजरअंदाज करने का प्रयास किया। बता दें कि नागा चैतन्य की शादी पहले सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। उनकी शादी गोवा में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
बेटे को नई शुरुआत करता देख खुश हैं नागार्जुन

इस बीच नागार्जुन अपने बेटे को आगे बढ़ता देख खुश हैं। उन्होंने कहा कि कपल को शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने एक बातचीत में कहा, 'हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था। क्योंकि, दोनों को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं। इसलिए हमने कहा, चलो करते हैं।' 

Akshay Kumar: 'स्त्री 2' से पहले भी अक्षय कुमार ने किया था इन फिल्मों में कैमियो, एक में तो समलैंगिक भी बने थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed