थिएटर्स के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'नागजिला', कार्तिक की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
Naagzilla OTT release: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' पर काम जारी है। यह इसी साल रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने बताया है कि यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 'नागजिला' का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ पोस्ट में लिखा है 'नागजिला- एक ऐसी दुनिया, जहां रूप बदलने वाले 'इच्छाधारी नाग' इंसानों के बीच रहते आए हैं। इसमें तब अफरा-तफरी मच जाती है, जब एक बेफिक्र रहने वाले इच्छाधारी नाग की 'नागमणि' और उसकी जान, एक सत्ता के भूखे खलनायक के कारण खतरे में पड़ जाती है।'
पोस्ट में आगे लिखा है 'सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नागजिला प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।'
आपको बता दें कि 'नागजिला' की शूटिंग 16 मार्च 2026 को पूरी हो चुकी है। अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा रवि किशन, प्रीति मुकुंदन और अरुण कुशवाहा अहम किरदारों में होंगे। इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा हैं। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स कर रहे हैं।